एक्सप्लोरर

Samsung नए साल पर लोगों को देगा तोहफा! पेश कर सकता है सबसे सस्ता Foldable Smartphone, जानें डिटेल्स

Samsung Galaxy Z Flip FE: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही भारतीय मार्केट में अपना एक सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है.

Samsung Galaxy Z Flip FE: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung जल्द ही भारतीय मार्केट में अपना एक सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपना सस्ता फोन Galaxy Z Flip FE को लॉन्च कर सकती है. दरअसल, दक्षिण कोरियाई माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर एक टिप्स्टर ने हाल ही में दावा किया है कि यह सैमसंग का अब तक का सबसे किफायती फ्लिप फोन होगा. हालांकि, सैमसंग से पहले Tecno ने अपना सस्ता फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

Samsung Galaxy Z Flip FE की संभावित डिटेल्स

सैमसंग का यह अफोर्डेबल फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन के बारे में अधिकतर जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन डिस्प्ले एनालिस्ट रॉस यंग के अनुसार, इसमें Galaxy Z Flip 6 जैसा डिस्प्ले पैनल इस्तेमाल किया जाएगा. हालांकि, इसके हार्डवेयर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

यह फोन सैमसंग के मौजूदा फ्लिप फोन्स की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होगा, जिससे यह एक बड़े यूजर ग्रुप को आकर्षित करने में सक्षम होगा. अब तक सैमसंग के फ्लिप फोन्स महंगे होने के कारण केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध थे, लेकिन यह नया मॉडल ज्यादा लोगों के लिए किफायती विकल्प बन सकता है.

Tecno Phantom V Flip 2 से होगा मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग का अगर ये फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में आता है तो यह हाल ही में लॉन्च हुए Tecno Phantom V Flip 2 को सीधी टक्कर देने में सक्षम होगा. टेक्नो का ये सस्ता फोल्डेबल फोन है जिसने मार्केट में काफी सुर्खियां बटोरी हैं. इसकी कीमत मात्र 34,999 रुपये है, जो सैमसंग के स्टैंडर्ड फ्लिप फोन्स की कीमत से आधी है.

इस फोन में 7.85 इंच का 2K+ AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले और 3.42 इंच का FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है. यह फोन MediaTek Dimensity 9000+ चिपसेट, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का बैक कैमरा और 32MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Blinkit से लेकर Zepto तक, पैसा और समय दोनों बचाती हैं ये क्विक कॉमर्स ऐप्स, देखें लिस्ट

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget