एक्सप्लोरर

Samsung को टक्कर देने आया Redmi Note 14 5G! 16MP सेल्फी कैमरा के साथ मिलेंगे इतने सारे धांसू फीचर्स

चीन की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G को आज लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया है.

Redmi Note 14 5G Series Launchedn: चीन की बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने अपना नया स्मार्टफोन रेडमी नोट 14 सीरीज को आज लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया है. वहीं इस स्मार्टफोन का लुक भी काफी यूनिक और स्टाइलिश है जो लोगों को आकर्षित कर सकता है. आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से.

Redmi Note 14 5G के स्पेसिफिकेशन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इस सीरीज में तीन मॉडल्स लॉन्च किए हैं. इसमें Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ शामिल है. Redmi Note 14 5G में एक पंच-होल कटआउट के साथ फ्लैट किनारे और पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, आईआर ब्लास्टर, माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल जैसे फीचर्स देखने को मिल जाएगा. रेडमी नोट 14 5जी सीरीज को HyperOS के साथ किया गया है. रेडमी नोट 14 5जी स्मार्टफोन 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं.

कैमरा सेटअप

इस सीरीज के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन के बैक पैनल के ऊपर बाईं तरफ चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया हुआ है. इसमें 50MP का Sony LYT-600 OIS प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. इसके साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया हुआ है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.

डिस्प्ले और बैटरी

फोन में सुपर ब्राइट डिस्प्ले दिया हुआ है. इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल का दावा किया गया है. इस डिवाइस में इन-हाउस विकसित AI फीचर्स भी मौजूद हैं जो फोन के उपयोग को आसान और स्मार्ट बनाएंगे. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू जैसे रंगों में उतारा है. इसमें 55 mAh की बैटरी भी दी गई है. 

Redmi Note 14 Pro

रेडमी नोट 14 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला विक्टस 2 प्रोटेक्शन भी दिया गया है. मिड-रेंज डिवाइस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट की पावर मिलती है. यह स्मार्टफोन 50MP+8MP+2MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5500mAh की बैटरी जैसी खूबियां दी गई हैं.

Redmi Note 14 Pro+ के स्पेसिफिकेशन 

रेडमी नोट 14 प्रो प्लस में फर्स्ट डुअल साइड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. इसमें IP66+ IP68+ IP69 सर्टिफिकेशन दिया गया है. इसमें 20 MP का सेल्फी कैमरा, 50 MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. रेडमी नोट 14 प्रो+ 5 जी में नए SuperAi फीचर मिलेंगे. ये फोन तीन कलर में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस में 6200 mAh की बैटरी दी गई है.

कीमत और उपलब्धता

इस सीरीज की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Redmi Note 14 5G के 6GB/128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये, 8GB/128GB मॉडल की कीमत ₹18999 रुपये और 8GB/256GB मॉडल की कीमत ₹20,999 रुपये रखी है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को ग्राहक कंपनी की आधिकारीक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं. Redmi Note 14 5G स्टाइलिश डिज़ाइन और दमदार फीचर्स के साथ मौजूद है.

रेडमी नोट 14 प्रो+ 5जी की कीमत

रेडमी नोट 14 प्रो_ 5जी 8GB/128GB की कीमत 29,999 रुपये है. वहीं, 8GB/256GB की कीमत 31,999 रुपये है. इसके अलावा, 12GB/512GB की कीमत 34,999 रुपये है. इस फोन की पहली 13 दिसंबर को होगी. ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.

रेडमी नोट 14 प्रो की कीमत

रेडमी नोट 14 प्रो 5जी 8GB/128GB की कीमत 23,999 रुपये है. वहीं, 8GB/256GB की कीमत 25,999 रुपये है. इस फोन की पहली 13 दिसंबर को होगी. ये फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.

Samsung Galaxy S23 FE को मिलेगी टक्कर

Redmi Note 14 5G भारतीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एस23 एफई को कड़ी टक्कर दे सकता है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल जाता है. इसके अलावा इस फोन में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले उपलब्ध कराया गया है. ये डिस्प्ले 120 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इस फोन का वजन महज 209 ग्राम है. स्मार्टफोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का टेलिफोटो लेंस और एक 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया हुआ है. वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में 10MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है. ये बैटरी 25W के वायर्ड और 15W के वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है.

यह भी पढ़ें:

Fastest Mobile Internet देने में ये 3 मुस्लिम देश हैं सबसे आगे, अमेरिका, जापान और चीन को छोड़ा पीछे

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget