एक्सप्लोरर

8499 रुपये की शुरुआती कीमत में आया Xiaomi का सस्ता 5G स्मार्टफोन, हैरान कर देंगे इसके फीचर्स

Redmi A4 5G First Sale in India: रेडमी ने भारत में नया बजट फोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को 9,000 रुपये से भी कम कीमत में ही 5G कनेक्टिविटी के साथ Qualcomm का प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी मिल रहा है.

Redmi A4 5G Launch in India: शाओमी ने भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Redmi A4 5G है. यह एक बजट फोन है, जिसके तहत यूज़र्स को काफी कम कीमत में 5G स्मार्टफोन मिलेगा. इस फोन में कंपनी ने स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी दिया है. आइए हम आपको शाओमी के इस नए फोन के बारे में बताते हैं.

Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi A4 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.88 इंच की एक बड़ी एचडी प्लस स्क्रीन दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. एक जमाना था जब 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन का अनुभव लेने के लिए यूज़र्स को काफी महंगे फोन खरीदने पड़ते हैं, लेकिन अब यूज़र्स साढ़े आठ हजार रुपये के फोन में भी इसका मजा ले सकते हैं. Redmi A4 5G के स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स हैं, इसका मतलब है कि अगर फोन पर सीधी धूप पड़ेगी तो उन इंसान यूज़ करने में दिक्कत हो सकती हैं, जिनकी आंखें कमजोर हैं.

हालांकि, शाओमी का यह फोन Eye Protection फीचर के साथ आता है. फोन के पिछले हिस्से में कंपनी ने 50MP के एआई कैमरा समेत डुअल कैमरा सेटअप दिया है. फोन में प्रोसेसर के लिए Snapdragon 4s Gen 2 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

Redmi A4 5G में एक बड़ी बैटरी भी दी गई है, जो 5160mAh के साथ आता है. यह फोन शाओमी के शानदार सॉफ्टवेयर Hyper OS पर रन करता है, जो Android 14 पर बेस्ड है. इस फोन में 2 एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक की सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया गया है. 

कीमत और बिक्री

Redmi A4 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन्स Starry Black और Sparkle Purple में लॉन्च किया है. इस फोन की सेल 27 नवंबर 2024 से शुरू होगी और इसकी बिक्री अमेज़न के प्लेटफॉर्म्स पर की जाएगी. शाओमी ने अपने इस नए फोन को सिर्फ 8,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.

 इस फोन में 8GB RAM दिया गया है, जो 4GB वर्चुअल रैम और 128GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. हालांकि, एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

Jio ने लॉन्च किया स्पेशल वाउचर, पूरे साल मिलेगा 5G डेटा, दोस्तों को भी कर पाएंगे ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget