एक्सप्लोरर

Redmi 14C 5G की सेल आज से शुरू, किफायती बजट में मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें कितनी है कीमत

Xiaomi के इस साल के पहले फोन Redmi 14C 5G की सेल आज से शुरू हो गई है. इसे कंपनी ने इसी सप्ताह लॉन्च किया था. इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट आदि से खरीद सकते हैं.

Redmi 14C 5G Sale: Xiaomi के किफायती स्मार्टफोन Redmi 14C 5G की बिक्री आज से शुरू हो गई है. यह स्मार्टफोन इसी हफ्ते लॉन्च किया गया था और आज से इसकी पहली सेल शुरू हुई है. सस्ते दाम में अच्छे फीचर्स की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह फोन अच्छा विकल्प हो सकता है. आइये जानते हैं कि कंपनी के इस साल के पहले स्मार्टफोन में क्या फीचर्स हैं, इसकी कीमत कितनी है और इसे कहां से खरीद सकते हैं.

प्रोसेसर और डिस्प्ले

बजट सेगमेंट में लॉन्च हुए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 5G कैपेबल प्रोसेसर है. यह एंड्रॉयड 14 पर बेस Xiaomi के हाइपरOS पर रन करता है. इस फोन में 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी ऑनबोर्ड स्टोरेज 128GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक एक्सटेंड किया जा सकता है. इसे डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP52 रेटिंग मिली हुई है.

कैमरा और बैटरी

Redmi 14C 5G के रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जो 50MP प्राइमरी सेंसर से लैस है. वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5160mAh की बैटरी दी गई है. यह 18W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. ग्राहकों को बॉक्स में 33W एडेप्टर भी मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में डुअल 5G सिम सपोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है.

कहां से खरीदें?

Redmi 14C 5G की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो गई है. यह कंपनी के रिटेल आउटलेट, कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. यह स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक शेड में आता है.

कितनी है फोन की कीमत?

भारतीय मार्केट में यह फोन तीन वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसके बेस 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 9,999 रुपये चुकाने होंगे. 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है.

ये भी पढ़ें-

Mahakumbh 2025: मेले में हाई-टेक इंतजाम, बिछड़ने वालों को अपनों से मिलाएंगे AI कैमरे, ऐसे काम करेगा सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget