एक्सप्लोरर

पंजाबः PUBG के चक्कर में 16 साल के लड़के ने दादा के अकाउंट से उड़ा दिए 2 लाख रुपए

पिछले हफ्ते भी पंजाब में ही एक लड़के के इस गेम पर 17 लाख रुपये खर्च करने का मामला आया था.मई के महीने में PUBG ने 226 मिलियन डॉलर की कमाई की थी, जो दुनियाभर में सबसे ज्यादा थी.

मोहालीः ऑनलाइन मोबाइल गेम PUBG को लेकर लोगों में एक अलग जुनून और लगाव दिखता है. इसको लेकर खास तौर पर युवाओं में एक लत की तरह असर हुआ है और इस पर काफी समय बिताते हैं. इस गेम की आदत का स्तर ये है कि पंजाब के मोहाली में एक बच्चे ने 2 लाख रुपये तक इस पर खर्च कर दिए. मोहाली के 16 साल के इस लड़के ने गेम से जुड़े चीजें खरीदने में ये रकम उड़ा दी, ताकि वो इसमें ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सके. जानकारी के मुताबिक इसके लिए उसने अपने दादा के पेंशन अकाउंट का इस्तेमाल किया.

दादा के अकाउंट से किया गुपचुप पेमेंट

पंजाब के अखबार द ट्रिब्यून के मुताबिक, 16 साल के इस लड़के ने गेम में मौजूद आइटम्स को खरीदने के लिए जरूरी अननोन कैश (Unknown Cash) और क्रेडिट खरीदे. इस कैश से In-App परचेज के जरिए गेम में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के आइटम खरीद डाले.

रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के ही एक सीनियर ने इस लड़के को ऐसी तरकीबों के बारे में बताया था जिससे वो अपने दादा के अकाउंट का इस्तेमाल कर सके और किसी को पता न चल सके.

रिपोर्ट के मुताबिक उसने 2 महीने के भीतर ही 30 बार पेमेंट किया, जिसमें 55 हजार रुपये तक खर्च हो गए. इसके बाद उसने अपने दादा के नाम से बने पेटीएम अकाउंट के जरिए कुछ UC क्रेडिट भी खरीदे.

अकाउंट स्टेटमेंट से खुला राज, शिकायत दर्ज

परिवार को इसके बारें में उस वक्त पता चला जब उन्होंने नियमित पड़ताल के लिए उस अकाउंट का स्टेटमेंट देखा. कड़ाई से पूछताछ करने पर लड़के ने बताया कि उसने PUBG गेम में 2 लाख से ज्यादा की रकम उड़ाई. उसने साथ ही बताया कि स्कूल के अपने सीनियर साथी को भी उसने कुछ रुपये इस काम के लिए दिए.

इसके बाद परिवार ने मोहाली पुलिस के पास सीनियर लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. परिवार ने आरोप लगाया है कि उस लड़के ने ही उनके बेटे को फर्जीवाड़े की ओर धकेला.

पंजाब से लगातार दूसरा मामला

हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है. पिछले हफ्ते भी पंजाब में ही 17 साल के एक लड़के के इस गेम में 16 लाख रुपये उड़ाने की बात सामने आई थी. उस लड़के ने परिवार के मेडिकल खर्चों के लिए रखी गई रकम को खर्च कर डाला था.

PUBG की लत का आलम ये है कि इसे खेलने वाले न सिर्फ इसमें अपना काफी वक्त बिताते हैं, बल्कि काफी रकम भी इस पर खर्च करते हैं. इसका ही नतीजा था कि इस साल दुनियाभर में जारी लॉकडाउन के दौरान मई के महीने में PUBG गेम ने लगभग 1.7 हजार करोड़ रुपये की कमाई. उस महीने में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई वाला गेम रहा.

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार का ‘आत्मनिर्भर भारत ऐप इनोवेशन चैलेंज’, यूजर्स के लिए बनाएं बेहद उपयोगी और आसान एप

दमदार बैटरी के साथ सैमसंग ला रहा Galaxy M41, Motorola के इस फोन से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bluetooth On Drain Battery: दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?
दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
Nothing Phone 4b की लॉन्चिंग का चल गया पता, RCB एडिशन भी होगा लॉन्च, जानें किससे होगा मुकाबला
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट
iPhone 17 Pro वाली कीमत में ही ज्यादा वैल्यू फॉर मनी देते हैं ये एंड्रॉयड फोन, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget