एक्सप्लोरर

अरे ये क्या! iPhone 16 में लग रहा है करंट, परेशान यूजर्स कर रहे शिकायत

iPhone 16 सीरीज के यूजर्स इन दिनों करंट लगने की समस्या से जूझ रहे हैं. कई यूजर्स ने बताया कि डिवाइस चार्ज करते समय एक्शन और कैमरा बटन से करंट लग रहा है.

iPhone 16 यूजर्स इन दिनों एक अजीब समस्या से जूझ रहे हैं. कई यूजर्स ने बताया है कि उन्हें फोन चार्ज करते समय करंट लग रहा है. ऐसी एक-दो नहीं बल्कि कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. प्रभावित यूजर्स ऐपल के कम्युनिटी डिस्कशन पेज पर इस बारे में अपनी शिकायतें लिख रहे हैं. यहां यूजर्स ने अपने-अपने साथ हुई अलग-अलग घटनाओं का जिक्र किया है, जब उन्हें आईफोन 16 यूज करते समय करंट लगा. 

चार्जिंग के समय हो रही ज्यादा दिक्कत

एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 16 यूजर्स करंट की समस्या से जूझ रहे हैं. अधिकतर यूजर्स के साथ यह समस्या फोन को चार्ज करते समय आ रही है. इन यूजर्स का कहना है कि यह करंट फोन की एक्शन बटन और नई कैमरा कंट्रोल बटन से लग रहा है. बता दें कि ऐपल ने कैमरा बटन को पहली बार आईफोन 16 सीरीज में इंट्रोड्यूस किया है.

ये शिकायतें कर रहे हैं यूजर्स

ऐपल के कम्युनिटी डिस्कशन पेज पर ऐसी कई शिकायतें मिल जाएंगी. यहां एक यूजर ने लिखा, 'मैंने करीब हफ्ते भर पहले आईफोन 16 खरीदा था. अब मैं जब भी फोन चार्ज करता हूं तो कैमरा बटन से करंट लगता है. यह बहुत डिस्टर्बिंग और दर्दनाक है.' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे 16 प्रो चार्ज करते समय करंट लगा और मेरी उंगली में अब भी असर है. यह खतरनाक है.'

ऐपल की एक्सेसरीज यूज करने पर भी लग रहा करंट

कम्युनिटी पेज पर कई ऐसी शिकायतें भी हैं, जिनसे पता चलता है कि ऐपल की ऑरिजनल एक्सेसरीज यूज करने पर भी करंट की समस्या बनी हुई है. यहां एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी करंट लगा है. मैंने ऐपल सपोर्ट से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐपल की कॉर्ड इस्तेमाल करनी चाहिए. मैंने ऐपल की कॉर्ड मंगवाकर भी चार्ज किया, लेकिन फिर करंट लगा. मुझे लगता है कि उन्हें इस बारे में कुछ करने की जरूरत है.'

ऐपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

ऐपल के सेफ्टी इंफॉर्मेशन पेज पर लिखा हुआ है कि आईफोन को आग, करंट और नुकसान से बचाने के लिए हमेशा ऑफिशियल चार्जिंग एक्सेसरीज ही इस्तेमाल करें. इसके बावजूद हो रही करंट लगने की घटनाओं पर अभी तक ऐपल की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-

कमाल! सोते-सोते AI से किया 1,000 नौकरियों के लिए अप्लाई, आ गया इतनी जॉब्स के लिए बुलावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget