एक्सप्लोरर

iPhone 14: भारत में काम नहीं करेगा आईफोन 14 का 'इमरजेंसी SOS वाया सैटेलाइट' फीचर, जानिए इसकी वजह

iPhone 14: भारत में एपल का फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए बुरी खबर है. एपल यूजर्स iPhone 14 के Emergency SOS via Satellite फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

iPhone 14: एपल ने 7 सितंबर को फार आउट इवेंट में आईफोन 14 समेत 4 आईफोन लॉन्च किए. कंपनी ने आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स का ऐलान किया था. इवेंट के दौरान एपल ने इन आईफोन में दो खास फीचर्स- 'क्रैश डिटेक्शन' और 'इमरजेंसी एसओएस वाया सैटेलाइट' का ऐलान किया था. Apple को उम्मीद है कि आपको इन सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर दोनों फीचर्स मददगार साबित हो सकते हैं.

भारत के एपल यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल कंपनी का कहना है कि आप भारत में Emergency SOS via Satellite फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. 

भारत में क्यों उपलब्ध नहीं है Emergency SOS via Satellite

भारत में 'इमरजेंसी एसओएस वाया सैटेलाइट' को शुरू करने के लिए, एपल को देश में उपग्रह संचार (सैटकॉम) सेवा देने वाली कंपनी के साथ साझेदारी करने की आवश्यकता है. दूरसंचार ऑपरेटरों को सैटकॉम के साथ गठजोड़ करने की जरूरत है, जैसे कि अमेरिका में टी-मोबाइल ने स्पेसएक्स के साथ भागीदारी की है. इसलिए, अभी फिलहाल कोई भी भारत में 'Emergency SOS via Satellite' सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकता है. लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में हमें भारत में यह सुविधा मिल जाए.

किन देशों में काम नहीं करेगा 'इमरजेंसी एसओएस वाया सैटेलाइट' फीचर

Apple का कहना है कि 'इमरजेंसी एसओएस वाया सैटेलाइट' चीन, हांगकांग या मकाओ में खरीदे गए iPhone 14 मॉडल पर काम नहीं करेगा. हालांकि भारत इस सूची में नहीं है, यह सुविधा देश में खरीदे गए आईफोन 14 मॉडल पर उपलब्ध होगी, लेकिन एपल यूजर्स 'Emergency SOS via Satellite' का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि फीचर के लिए देश की किसी मोबाइल कंपनी को सैटेलाइल सर्विस देने वाली कंपनी के साथ टाइअप करना होगा.

भारत सरकार, आम जनता को सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देती है क्योंकि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है. केवल रक्षा कर्मी, बचाव दल या अथॉराइज्ड कर्मी ही सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं. भारत में सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल करने के लिए दूरसंचार विभाग (डीओटी) से खास अनुमति/एनओसी की आवश्यकता होती है. इसलिए, इस बात की भी संभावना है कि Apple भारत में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर पर रीजनल लॉक लगा सकता है.  यह यूएई में बेचे जाने वाले आईफोन में फेसटाइम पर लॉक जैसा कुछ हो सकता है. 

ये भी पढ़ें-

iPhone 14 Satellite Feature: नेटवर्क न हो तो भी लग जाएगा इमरजेंसी कॉल, ये फीचर गजब है!

Apple New Products Delivery Date: जानें कब तक आपको मिलेंगे एपल के नए प्रोडक्ट्स, इन तारीखों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
वीकेंड की छुट्टी छोड़ व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद US अलर्ट
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
शूटिंग न हो तो कैसा दिखता है ‘तारक मेहता’ का सेट? मुनमुन दत्ता ने दिखाई झलक
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
श्रीलंका ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, कटाया फाइनल का टिकट
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget