एक्सप्लोरर

iPhone 14 Satellite Feature: नेटवर्क न हो तो भी लग जाएगा इमरजेंसी कॉल, ये फीचर गजब है!

iPhone 14 पर सैटेलाइट सुविधा की मदद से इमरजेंसी SOS सर्विस का इस्तेमाल करने पर Apple आपसे एक्स्ट्रा चार्ज लेगा.

iPhone 14 Satellite feature: Apple ने 7 सितंबर को अपने कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किए. इनमें iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को रेगुलर iPhone 14 आदि शामिल है. साथ ही एपल ने iPhone 14 सीरीज में एक खास सैटेलाइट फीचर को भी लॉन्च किया है. ये फीचर चारों नए लॉन्च किए गए फोनों में मौजूद है. इस फीचर की खास बात ये है कि आप सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी SOS मैसेज कर सकते हैं. यानी आपके आईफोन में नेटवर्क नहीं होने की स्थिति में भी आप इमरजेंसी कॉल या मैसेज करके मदद पा सकते हैं. हालांकि इस सैटेलाइट फीचर के लिए आपको एपल को अलग से चार्ज देना होगा.

फ़ार आउट इवेंट में कार्यक्रम को होस्ट कर रहे व्यक्ति ने बताया कि Apple के नए फोन से सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी कॉल या मैसेज किए जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सैटेलाइट के जरिए इमरजेंसी एसओएस एक पेड फीचर होगा. एपल यूजर्स को इस नई सुविधा का इमरजेंसी में इस्तेमाल करने के लिए Apple को पेमेंट करना होगा. iPhone 14 या iPhone 14 Pro सीरीज मॉडल के साथ दो साल की मुफ्त सेवा मिलेगी, उसके बाद इस सेवा के लिए शुल्क लगेगा.

सैटेगाइट फीचर के लिए चार्ज क्यों लेगा एपल
एपल ने बताया कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर, आईफोन 14 यूजर्स को एक रिस्पॉन्स देने वाले सैटेलाइट से कनेक्ट करेगा और उस कनेक्शन का इस्तेमाल एसओएस कॉल या टेक्स्ट भेजने के लिए किया जाएगा. Apple के पास अपना कोई उपग्रह नहीं है, इसलिए वह Globalstar की सेवाओं का इस्तेमाल करेगा.  

2001 में स्थापित की गई कंपनी, ग्लोबलस्टार सैटेलाइट फीचर से लैस सेल फोन को सेवाएं देने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में 24 उपग्रहों का एक ग्रुप ऑपरेट करती है. Apple iPhone 14 ग्लोबलस्टार की सैटेलाइट सेवाओं से लैस है जो डिवाइस को उपग्रहों से जोड़ती है और एपल यूजर्स को अमेरिका और कनाडा में 911 पर मैसेज भेजने की अनुमति देती है. साथ ही, जब कोई यूजर, सैटेलाइट कम्यूनिकेशन का इस्तेमाल करके इमरजेंसी एसओएस भेजता है, तो एक कॉल सेंटर उनके लिए इमरजेंसी कॉल करता है. इसी वजह से संभावना है कि Apple सैटेलाइट सेवा के माध्यम से आपातकालीन SOS के लिए चार्ज लेगा.

ये भी पढ़ें-

iOS 16 Release Date: iOS 16 रिलीज की तारीख का ऐलान, जानें किन फोन को मिलेगा इसका अपडेट

Apple New Products Delivery Date: जानें कब तक आपको मिलेंगे एपल के नए प्रोडक्ट्स, इन तारीखों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में कितने लोग आए? जयराम रमेश ने दिया सबूत
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
'आज ही के दिन दिल्ली में...', रामलीला मैदान रैली को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा सरमा
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Embed widget