एक्सप्लोरर

Smartphone मार्केट में इस कंपनी की बादशाहत कायम, 2024 में सबसे ज्यादा बिका यह मॉडल, देखें पूरी लिस्ट

वैश्विक स्मार्टफोन मार्केट में Apple की बादशाहत बनी हुई है. पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में से 6 मॉडल कंपनी के हैं. कंपनी के ही एक आईफोन मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है.

Smartphone मार्केट में Apple की बादशाहत बरकरार है. कंपनी का iPhone 15 पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है. काउंटरप्वाइंट की ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में iPhone 15 की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है. इसी सीरीज के प्रो और प्रो मैक्स दूसरे और तीसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मोबाइल रहे. आइए लिस्ट में शामिल अन्य फोन्स के बारे में जानते हैं.

iPhone 16 की बिक्री भी रही दमदार

Apple ने पिछले साल सितंबर में iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी. कुछ ही महीनों में इस सीरीज के मॉडल सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल हो गए. iPhone 16 प्रो मैक्स पिछले साल सबसे ज्यादा बेचे गए मॉडल की सूची में पांचवे स्थान पर रहा. इस सूची में चौथे और छठे स्थान पर क्रमश: Samsung के गैलेक्सी A15 5G और गैलेक्सी A15 4G मॉडल रहे.

Samsung और Apple के अलावा टॉप 10 में कोई नहीं

लिस्ट में सातवें नंबर पर सैमसंग का Galaxy S24 Ultra रहा, जबकि 8वें और 9वें स्थान पर क्रमश: ऐपल के आईफोन 14 और आईफोन 16 प्रो रहे. 10वें स्थान पर फिर से गैलेक्सी A05 के साथ सैमसंग का मॉडल रहा. इन दोनों कंपनियों के अलावा कोई भी अन्य ब्रांड इस लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया है. लिस्ट में यह नहीं बताया गया है कि इन फोन्स की कितनी यूनिट्स बेची गई, लेकिन कुछ ट्रेंड्स का पता चला है, जैसे AI कैपेबिलिटीज वाले फोन अन्य से आगे रहे.

2023 के मुकाबले ऐपल को थोड़ा नुकसान

2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की सूची में 10 में से पहले 7 पायदान पर ऐपल के आईफोन मॉडल थे, जबकि सैमसंग के तीन फोन इस सूची में शामिल हुए थे. 2024 की लिस्ट में 6 आईफोन और सैमसंग के 4 मॉडल हैं. सैमसंग का एक मॉडल पिछले साल टॉप 5 में भी जगह बनाने में कामयाब रहा. 

ये भी पढ़ें-

गजब! कम पैसों के प्लान में ज्यादा डेटा दे रही यह कंपनी, बाकी बेनेफिट भी लगभग सेम, तुरंत करें रिचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget