एक्सप्लोरर

Digi Yatra App: बोर्डिंग पास की जरूरत नहीं, सिर्फ चेहरा दिखाइए और फ्लाइट में चढ़ जाइये, ऐसा होगा सिस्टम

Face Recognition In Airports: डिजियात्रा की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और कॉन्टेक्टलेस होगी, जिसमें एक यात्री के बोर्डिंग पास से जुड़ी सारी जानकारी अब उसके चेहरे से ही की जा सकेगी.

New Boarding Pass System: देश के व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट का संचालन करने वाली संस्था दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने सोमवार को 'डिजियात्रा' (Digi Yatra) ऐप के सॉफ्ट लॉन्च की घोषणा की है. इसके सहयोग से अब यात्री हवाई अड्डे के माध्यम से तेज गति से ई-बोर्डिंग करके अपनी यात्रा को सहज बना सकते हैं.

इस ऐप के ट्रायल में लगभग 20 हजार यात्रियों को शामिल किया गया था और 15 अगस्त से एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से इसकी शुरुआत हो चुकी है. फिलहाल इस सुविधा का लाभ टी-3 पर ही उपलब्ध है जबकि टी-1 और टी-2 पर व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी. इस सुविधा के लिए टी-3 टर्मिनल पर इंट्री के लिए से दो फ्लैप गेट रखे गए हैं जहां से इस ऐप के यूजर्स प्रवेश कर सकेंगे. 

क्या है डिजियात्रा?

यह एक फेस रिकॉग्निशन प्रणाली है जिसकी सहायता से एयरपोर्ट पर यात्रियों की संपर्क रहित, निर्बाध यात्रा करने में सक्षम होंगे. इससे यात्री बिना कोई संपर्क किए विभिन्न चेक प्वाइंट्स से निकल सकते हैं, जिसके लिए उनके चेहरे का इस्तेमाल किया जाएगा जो निकालना जिसकी पहचान उनके बोर्डिंग पास से जुड़ी होगी. इस प्रकिया में प्रत्येक टचपॉइंट पर तीन सेकंड से भी कम का वक्त लगेगा. इस सुविधा में यात्री का चेहरा ही उसके डॉक्यूमेंट आईडी प्रूफ, वैक्सीन प्रूफ और बोर्डिंग पास की तरह कार्य करेगा.

कैसे आसान होगी यात्रा?

डिजियात्रा की पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और कॉन्टेक्टलेस होगी, जिसमें एक यात्री के बोर्डिंग पास से जुड़ी सारी जानकारी अब उसके चेहरे से ही की जा सकेगी. यात्री इस ऐप में ही अपनी 
बायोमेट्रिक्स और अन्य पहचान संबंधी विवरण जमा करेंगे. 

डिजियात्रा ऐप कैसे डाउनलोड करें?

फिलहाल यह ऐप बीटा वर्जन Android प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है जो कि IOS के लिए भी जल्द ही उपलब्ध होगा. टर्मिनल 3 से उड़ान भरने वाले घरेलू यात्री ऐप डाउनलोड करके इस सहज यात्रा अनुभव के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं. ऐप डाउनलोड करने के बाद यात्री को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और एक सेल्फी के साथ वैक्सीन सर्टिफिकेट और बोर्डिंग पास को स्कैन करके दर्ज करना होगा.

पहली बार यात्री को आईडी सत्यापन के लिए हवाई अड्डे के रजिस्ट्रेशन कियोस्क (Kiosk) पर जाना होगा. वहां यात्री के आधार का ऑनलाइन सत्यापन होगा या अन्य आईडी होने पर सीआईएसएफ मैनुअली वेरिफिकेशन करेगा. सफल सत्यापन के बाद यात्री अपने चेहरे की सहायता से बोर्डिंग कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें :-

Realme 9i पर मिल रहा शानदार Discount, फोन में है 50MP कैमरा, जानें डिस्काउंट के बाद की कीमत

WhatsApp की प्रोफाइल फोटो बनेगी रोचक, आ रहा है व्हाट्सएप का अवतार फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget