एक्सप्लोरर

5G आने के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? इन टिप्स से रॉकेट की स्पीड से करेगा काम

Internet Boost Tips : भारत में 5G लॉन्च हो चुका है. अगर आप अभी भी इंटरनेट स्लो की समस्या का सामना कर रहे हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

Internet Slow Problem : एयरटेल और जियो पूरे भारत में अपनी 5G सर्विस शुरू कर रहे हैं. 5G के आने के बाद, कई यूजर्स तेज इंटरनेट स्पीड की उम्मीद कर रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि 5G के मोबाइल नेटवर्क की स्पीड 4जी एलटीई से 20-30 गुना अधिक है. हालांकि, कई यूजर्स ने शिकायत की है कि 5G अवेलेबल होने के बाद भी वे बेहतर स्पीड के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. अगर आपका इंटरनेट भी स्लो चल रहा है तो आप स्पीड को बूस्ट करने के लिए, यहां बताए गए टिप्स आजमा सकते हैं. 

इंटरनेट स्पीड बूस्ट करने के टिप्स

नेटवर्क कनेक्शन की जांच

आपको सबसे पहले यह चेक करना है कि क्या वाकई आप 5G नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं? यह पता करने के लिए आप अपने फोन पर सेटिंग ऐप में जाएं और सेल्युलर पर क्लिक करें. सेलुलर डेटा के तहत, आपको उन नेटवर्कों की एक लिस्ट दिखाई देनी चाहिए,  जिनसे आपका फोन जुड़ा हुआ है. यदि 5G लिस्टेड है, तो बढ़िया है

फोन रीस्टार्ट

कभी-कभी, एक सामान्य रीस्टार्ट स्लो इंटरनेट स्पीड सहित कई समस्याओं को ठीक कर सकता है. अपने फोन को रीस्टार्ट करने के लिए, पावर बटन को तब तक दबाए रखें जब तक कि आपको पावर ऑफ स्लाइडर दिखाई न दे. फिर पावर ऑफ स्लाइडर को दाईं ओर स्लाइड कर दें, और फिर अपने फोन को वापस चालू करने से पहले कुछ सेकंड इंतजार करें.

फोर्स क्लोज ऐप्स 

अगर आपके फोन में बैकग्राउंड में बहुत सारे ऐप्स खुले हैं, तो वे आपके डेटा का इस्तेमाल कर कनेक्शन को स्लो कर सकते हैं. ऐप्स को बंद करने के लिए, ऐप स्विचर खोलें (iPhone पर होम बटन पर डबल-क्लिक करें या Android फ़ोन पर स्क्रीन के नीचे से ऊपर की ओर स्वाइप करें). उन सभी ऐप्स को बंद कर दें, जिन्हें आप बैकग्राउंड में नहीं चलाना चाहते हैं.

कैश साफ करें

आपके फोन में कैश उन वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन से स्टोर होता हैं, जहां आपने हाल ही में विजिट किया है. यह उस वेबसाइट को दोबारा तेज़ी से लोड करने में मदद करता है, लेकिन यह जगह भी ले सकता है और आपके फोन को स्लो कर सकता है. अपना कैश साफ करने के लिए, सेटिंग ऐप खोलें और जनरल> स्टोरेज एंड आईक्लाउड यूसेज> मैनेज स्टोरेज पर जाएं. उस ऐप पर टैप करें जिसका कैशे आप साफ करना चाहते हैं, और फिर क्लियर कैश पर टैप करें.

सॉफ्टवेयर अपडेट

अपडेट आपके फोन के सॉफ्टवेयर को लगातार नई फीचर्स और बग फिक्स के साथ अपडेट करता है. यदि आप सॉफ्टवेयर का लेटेस्ट वर्जन नहीं चला रहे हैं, तो संभव है कि आप किसी बग के कारण स्लो इंटरनेट स्पीड का अनुभव कर रहे हों. अपडेट की जांच करने के लिए, सेटिंग ऐप खोलें और जनरल पर जाएं. अब सॉफ़्टवेयर अपडेट पर क्लिक करें. यदि कोई अपडेट उपलब्ध है, तो डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें.

एयरप्लेन मोड

एयरप्लेन मोड चालू करें और फिर इसे फिर से बंद करें. यह आपके नेटवर्क कनेक्शन को रीसेट करने और आपकी स्पीड को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. 

यह भी पढ़ें -  iPhone 15 लॉन्च होने के बाद ये पुराना मॉडल बाजार में आना हो जाएगा बंद, इसे आप लेने की तो नहीं सोच रहे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone 18 Pro की डिलीवरी में देरी, अक्टूबर तक करना होगा इंतजार
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
iPhone Duo के बाद आएगा और भी बड़ा Duo Max? रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2500 के बजट में कौन से Earbuds खरीदें? देखें यहां
2500 के बजट में कौन से Earbuds खरीदें? देखें यहां
IAF का Dronathon 2026 शुरू, Pokhran में परखे जाएंगे एडवांस्ड ड्रोन सिस्टम
IAF का Dronathon 2026 शुरू, Pokhran में परखे जाएंगे एडवांस्ड ड्रोन सिस्टम

वीडियोज

BRICS CONTROVERSY: BRICS में खाने को लेकर क्यों आमने-सामने आईं पार्टियां? |ABPLIVE
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2000 से ज्यादा UPI पर सरकार वसूलेगी टैक्स? BJP नेता ने बताया असली नियम
2000 से ज्यादा UPI पर सरकार वसूलेगी टैक्स? BJP नेता ने बताया असली नियम
Exclusive: गुरुग्राम हिट एंड रन की शिकार सिया बोलीं- मेरी मौत हो सकती थी
Exclusive: गुरुग्राम हिट एंड रन की शिकार सिया बोलीं- मेरी मौत हो सकती थी
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
ट्रंप जूनियर की शादी में रूसी अरबपति का पैसा! पुतिन के करीबी ने दो रातों में बहाया पैसा
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
पाकिस्तान क्रिकेट का सबसे खराब दौर, रैंकिंग में जिम्बाब्वे से पिछड़ने के करीब
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
UCC पर केंद्र सरकार के साथ कौन, कौन सी पार्टी खिलाफ, जानें
गुरुग्राम की वायरल लेडी बाइकर कौन सी बाइक चला रही थी, कितने की आती है?
गुरुग्राम की वायरल लेडी बाइकर कौन सी बाइक चला रही थी, कितने की आती है?
मौसम के साथ इस झील का पानी बदलता है रंग, कैसे कर सकते हैं यहां की यात्रा?
मौसम के साथ इस झील का पानी बदलता है रंग, कैसे कर सकते हैं यहां की यात्रा?
Embed widget