एक्सप्लोरर

जानिए आपके फोन का कितने रुपये का इंश्योरेंस होगा और गुम होने पर कितना मिलेगा

अगर आप एक प्रीमियम मोबाइल फोन खरीद रहे हैं जिस पर आप लाख, डेढ़ लाख रुपए खर्च कर रहें हैं तो इसका इंश्योरेंस कराना ही अक्लमंदी है.

आजकल मोबाइल फोन चोरी होना या खो जाना आम बात हो गई है. ये उन लोगों के लिए तो मामूली बात है जो बजट स्मार्टफोन चलाते हैं लेकिन मोबाइल फोन खोने से उन लोगों की नींद उड़ जाती है जिन्होंने इस पर 1 से 2 लाख रुपये खर्च किए होते हैं. एक पल के लिए सोचिए अपने 2 दिन पहले ही 2 लाख का फोन खरीदा हो और वो अचानक चोरी हो जाए या टूट जाए तो आपको कैसा लगेगा. ये बात सोचने में ही डर या घबराहट होने लगती है.

ऐसे में अक्लमंदी इसी में है कि आप अपने प्रीमियम मोबाइल फोन का पहले से ही इंश्योरेंस करा कर चलें. यदि किसी कारण से ये गुम या चोरी हो भी जाता है तो आपको ज्यादा नुकसान नहीं होगा. जी हां, घर-गाड़ी, लाइफ के साथ-साथ मोबाइल इंश्योरेंस भी होता है. आज इस लेख के माध्यम से जानिए की आपके स्मार्टफोन का कितने रुपए का इंश्योरेंस होगा. फिर चाहे ये बजट स्मार्टफोन हो या प्रीमियम स्मार्टफोन. वहीं, अगर ये गुम हो जाए तो आपको कितने रुपए मिलेंगे ये भी जानिए.

ऐसे ले सकते हैं मोबाइल इंश्योरेंस 

जब भी आप एक नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उसके 5 दिन के भीतर आपको स्मार्टफोन के लिए इंश्योरेंस खरीदना होता है. स्मार्टफोन पर इंश्योरेंस कंपनियां 1 साल का फोन इंश्योरेंस देती है. अगर आप इससे ज्यादा का इंश्योरेंस चाहते हैं तो फिर आपको एक्सीडेंट वारंटी दी जाती है. स्मार्टफोन के लिए इंश्योरेंस आप ऑनलाइन या ऑफलाइन कहीं से भी आसानी से ले सकते हैं.

मोबाइल का इंश्योरेंस कितने में होगा

मोबाइल फोन इंश्योरेंस की राशि क्या होगी ये उसकी कीमत पर निर्भर करता है. उदाहरण के लिए मान लीजिए यदि आपका स्मार्टफोन 1 लाख रुपये का है तो इसका प्रीमियम भी ज्यादा होगा और आपको इंश्योरेंस वैल्यू भी इसी हिसाब से मिलेगी. वहीं, अगर आपका मोबाइल फोन 6 से 10,000 रुपये के बीच का है तो आपका प्रीमियम 600 से 700 रूपये के बीच हो सकता है. सरल भाषा में आप ये समझ लीजिए कि मोबाइल फोन का इंश्योरेंस उसकी कीमत पर निर्भर करता है. अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी के हिसाब से प्रीमियम की राशि भी अलग-अलग हो सकती है.

मोबाइल फोन चोरी होने पर कितना मिलेगा पैसा

अगर आपका स्मार्टफोन चोरी, गुम या टूट-फूट गया है तो आपको इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत मिलने वाली राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपका मोबाइल फोन कितना पुराना हो चुका है. उदाहरण के लिए मान लीजिए यदि आपके स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रूपये थी और ये 2 साल बाद चोरी होता है तो तब आपको बतौर इंश्योरेंस क्लेम 3,000 से 4,000 रूपये तक मिल सकते हैं. ध्यान दें, इंश्योरेंस की राशि भी मोबाइल फोन की कीमत के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. वहीं, अगर आप एक्सीडेंटल क्लेम लेते हैं तो ये भी इस बात पर निर्भर करता है कि आपका मोबाइल फोन कितना खराब या टूट चुका है. 

मोबाइल फोन का इंश्योरेंस क्लेम करना बेहद आसान है. अगर आपका स्मार्टफोन चोरी, गुम या टूट जाता है तो आपको इंश्योरेंस कंपनी को फोन कर इस बारे में बताना होता है. चोरी के केस में आपको एफआईआर की कॉपी कंपनी को देनी होती है. सारी चीजें वेरीफाई होने के बाद आपको 10 से 15 दिन के अंदर इंश्योरेंस क्लेम मिल जाता है.

यह भी पढ़ें: नए साल में आईफोन 14 पर मिल रहा गजब का ऑफर, अभी खरीदेंगे तो इतने रुपये बचेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget