एक्सप्लोरर

मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट जानते हैं आप? जानें भारत में कौन से हैं ब्रांड, ये है इसका इस्तेमाल

एमआर हेडसेट (Mixed Reality Headset) यूजर्स को अपने आस-पास के वास्तविक दुनिया के वातावरण से अवगत रहते हुए डिजिटल कंटेंट को देखने और उसके साथ बातचीत करने की परमिशन देते हैं.

टेक्नोलॉजी तेजी से अपग्रेड होती जा रही है. नए तरह के डिवाइस आए हैं जो यूजर को अलग ही एक्सपीरिंस करा रहे है. मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट (Mixed Reality Headset) एक ऐसा ही डिवाइस है. मिक्स्ड रियलिटी (एमआर) हेडसेट एक तरह का पहनने योग्य डिवाइस है जो इमर्सिव और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस के लिए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) दोनों के एलिमेंट्स को जोड़ता है. भारत में भी कुछ ब्रांड हैं जो मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट की बिक्री करते हैं. लेटेस्ट डिवाइस की बात की जाए तो AjnaLens नाम का ब्रांड 15 अगस्त, 2023 को अपने 'मेड इन इंडिया' मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर रहा है.

डिजिटल कंटेंट को देखना और उसके साथ बातचीत करना

एमआर हेडसेट (Mixed Reality Headset) यूजर्स को अपने आस-पास के वास्तविक दुनिया के वातावरण से अवगत रहते हुए डिजिटल कंटेंट को देखने और उसके साथ बातचीत करने की परमिशन देते हैं. मिक्स्ड रियलिटी टेक्नोलॉजी गेमिंग, डिज़ाइन और विज़ुअलाइज़ेशन, दूरस्थ सहयोग, ट्रेनिंग और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संभावनाएं रखती है. जैसे-जैसे टेक्नोजी का डेवलपमेंट जारी है, एमआर हेडसेट (MR Headset) के ज्यादा एडवांस, सस्ता और बड़े लेवल पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है.

भारत में मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट के ब्रांड

भारत में मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट की बिक्री होती है. इसमें AjnaXR, Oculus GO, Irusu Play VR Plus, Oculus Quest 2,HTC Vive Cosmos Elite, Oculus Rift (with touch VR system), Playstation VR with Camera Bundle सहित अन्य कई हेडसेट उपलब्ध है. मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट में होते हैं ये सब मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट (Mixed Reality Headset) अलग-अलग सेंसर से लैस हैं, जिनमें कैमरा, जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर और डेप्थ सेंसर शामिल हैं. ये सेंसर यूजर्स के सिर की गतिविधियों और पर्यावरण को ट्रैक करने में मदद करते हैं, जिससे डिजिटल सामग्री को वास्तविक दुनिया के साथ मिक्स करने में मदद मिलती है. एमआर हेडसेट (MR Headset) गेमिंग और मनोरंजन से लेकर प्रोडक्टिविटी और एजुकेशनल टूल तक अलग प्रकार के एप्लिकेशन और एक्सपीरियंस रन कर सकते हैं. 

एप्पल की वीआर हेडसेट ने बनाई सुर्खियां

एप्प्ल ने पिछले महीने ही अपनी वीआर हेडसेट लॉन्च कर खूब सुर्खियां बटोरी है. एप्पल विजन प्रो (Apple Vision Pro) नाम से यह मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट बेहद खास है. यह मिक्‍स्‍ड रिएलिटी हेडसेट आवाज से कंट्रोल हो सकेगा. आंखों के इशारे से भी इसे कंट्रोल करना संभव होगा. यानी आप इस डिवाइस की मदद से अपनी आंखों के इशारे से आस-पास की दुनिया एक हद तक कंट्रोल कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC

वीडियोज

Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
पटनाः अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
पटनाः अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget