एक्सप्लोरर

Amazon के बाद Microsoft की भी बड़ी तैयारी, लॉन्च करेगी AI रीजनिंग मॉडल, OpenAI के छूटेंगे पसीने!

OpenAI को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट अपना नया रीजनिंग AI मॉडल लेकर आने वाली है. इसे साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है.

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि Amazon रीजनिंग कैपेबिलिटीज के साथ अपना AI मॉडल लॉन्च करेगी. जून में आने वाला यह मॉडल OpenAI समेत दूसरी कंपनियों को टक्कर देगा. अब खबर आ रही है कि Microsoft भी इन-हाउस AI रीजनिंग मॉडल लॉन्च करेगी. यह OpenAI के ChatGPT को टक्कर देगा और कंपनी इसे दूसरे डेवलपर्स को भी बेचने की योजना बना रही है. AI रीजनिंग मॉडल को अलग-अलग तरीकों और 'थिंकिंग' के जरिए जटिल समस्याओं को हल करने के लिए डिजाइन किया जाता है.

OpenAI पर निर्भरता कम कर रही है कंपनी 

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट ने निवेश किया हुआ है. दोनों का साझेदारी का ही परिणाम है कि AI की रेस में माइक्रोसॉफ्ट गूगल जैसी कंपनियों को पछाड़ने में कामयाब रही. अब कंपनी OpenAI पर अपनी निर्भरता कम करना चाहती है. बताया जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने कोपायलट में OpenAI के रिप्लेसमेंट के तौर पर xAI, मेटा और डीपसीक के मॉडल की टेस्टिंग शुरू कर दी है. दिसंबर में खबर आई थी कि अपनी लागत कम करने और माइक्रोसॉफ्ट 365 कोपायलट में टेक्नोलॉजी को डायवर्सिफाई करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट इंटरनल और दूसरी कंपनियों के मॉडल टेस्ट कर रही है.

इसी साल रीलीज हो सकता है नया मॉडल

रिपोर्ट्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट की AI डिवीजन रीजनिंग मॉडल को भी ट्रेनिंग दे रही है, जो चैन ऑफ थॉट टेक्नीक का यूज करेगा. यह सीधे तौर पर OpenAI को टक्कर देगा. ऐसे कयास हैं कि कंपनी अपने इस मॉडल को इसी साल रिलीज कर सकती है. इसे दूसरे डेवलपर्स भी अपनी ऐप्स में इंटीग्रेट कर पाएंगे.

तेज हो गई है AI मॉडल की रेस

पिछले कुछ समय से AI मॉडल की रेस तेज हो गई है. पहले जहां केवल अमेरिकी कंपनियों के बीच मुकाबला था, अब चीनी कंपनियां भी इन्हें कड़ी चुनौती दे रही है. चीनी स्टार्टअप DeepSeek ने सस्ता मॉडल लाकर टेक जगत में तहलका मचा दिया था. भारत भी इसी साल अपना AI मॉडल लाने की तैयारी कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

अब बनाएं खुद का AI Chatbot, WhatsApp में जल्द आने वाला है यह गजब का फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget