एक्सप्लोरर

भारतीयों को माइक्रोसॉफ्ट का तोहफा! अब स्थानीय भाषा में बोलकर टाइप करें SMS और Email

आउटलुक लाइट के माध्यम से एक छोटे ऐप में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के सभी महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं. इससे किसी भी नेटवर्क पर छोटे डिवाइस पर फास्ट परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है.

माइक्रोसॉफ्ट ने आउटलुक लाइट में स्थानीय भाषा से जुड़े नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. आउटलुक लाइट भारतीय यूजर्स के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया ईमेल और एसएमएस ऐप है, जिससे उन्हें ईमेल एवं एसएमएस को एक ही जगह पर मैनेज करने का विकल्प मिलता है. 

आउटलुक लाइट के माध्यम से एक छोटे ऐप में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक के सभी महत्वपूर्ण फीचर्स दिए गए हैं. इससे किसी भी नेटवर्क पर छोटे डिवाइस पर फास्ट परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है. छोटा ऐप होने के साथ-साथ आउटलुक लाइट को उभरते मार्केट यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए आउटलुक लाइट में दो नए फीचर जोड़े गए हैं. अब आउटलुक लाइट में यूजर्स को स्थानीय भारतीय भाषाओं और एसएमएस का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे भारतीय यूजर्स ज्यादा प्रभावी तरीके से संवाद करने में सक्षम होंगे.

आउटलुक लाइट में वॉइस टाइपिंग, ट्रांसलिटरेशन और ईमेल को स्थानीय भाषाओं में पढ़ने जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे भारतीय यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा समावेशी और कारगर बनाते हैं. इन फीचर्स की मदद से यूजर्स के लिए अपनी पसंदीदा भाषा में ईमेल लिखना और पढ़ना संभव होगा. 

5 भाषाओं में सपोर्ट करेगा आउटलुक लाइट

यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से चाहे हिंदी में बोलकर ईमेल लिखना चाहें, तमिल में ईमेल टाइप करना चाहें, उसे ऑटोमैटिक तरीके से अंग्रेजी कंवर्ट करना चाहें या गुजराती में ईमेल को पढ़ना चाहें, आउटलुक लाइट में उन्हें ये सारे विकल्प आसानी मिलेंगे. अभी इसमें पांच भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मराठी और गुजराती का सपोर्ट दिया गया है. जल्द ही इसमें और भी भाषाएं जोड़ी जाएंगी. भारत की भाषाई विविधता को देखते हुए इसमें ज्यादा से ज्यादा भाषा एवं बोली को जोड़ा जाएगा. आउटलुक लाइट के माध्यम से उन्हें जरूरी अपॉइंटमेंट, ट्रैवल बुकिंग, बिल पेमेंट और गैस बुकिंग जैसे रिमाइंडर भी मिलेंगे. काम की भागदौड़ के बीच अक्सर लोग इन छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातों को भूल जाते हैं.

 आउटलुक लाइट में जल्द ही एसएमएस के लिए भी लैंग्वेज ट्रांसलेशन सपोर्ट मिल सकेगा. इससे यूजर्स अपनी पसंदीदा भाषा में मैसेज पढ़ सकेंगे. एक सिंगल टैप के साथ उन्हें लैंग्वेज स्विच करने का विकल्प मिलेगा. यह ऐसे यूजर्स के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा, जिनके पास अलग-अलग भाषाओं में मैसेज आते हैं या जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र के लोगों से बात करनी होती है.  

यह भी पढ़ें : 

Android Secret Codes: बड़े काम के हैं एंड्रॉयड के सीक्रेट कोड्स, फोन की हेल्‍थ जानना बनाते हैं आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI
महादेव ऐप केस में बड़ा एक्शन, मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाई CBI
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget