एक्सप्लोरर

Micromax IN Note 2: 5 कैमरे, 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हुआ माइक्रोमैक्स इन नोट 2, कीमत भी है कम

Micromax IN Note 2 Price: फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. कंपनी का यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है.

Micromax IN Note 2 Features: स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनी माइक्रोमैक्स ने भारत में अपनी नोट सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का लुक शानदार है. यह देखने में सैमसंग की S21 सीरीज जैसा लगता है. फोन में फीचर्स भी दमदार दिए गए हैं. सबसे पहले डिस्प्ले की बात करते हैं. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. जिसका रेजॉल्यूशन 2400X1080 पिक्सल का है. इस फोन को दो कलर ऑप्शन ओक और ब्लैक में लॉन्च किया गया है.

कैमरा
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. वहीं एक कैमरा 5 मेगापिक्सल और दो कैमरे 2-2 मेगापिक्सल के हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Upcoming Smartphone: 22GB रैम और 640GB इंटरनल मैमोरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में ये मिल सकते हैं फीचर्स

रैम और इंटरनल मैमोरी
माइक्रोमैक्स के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर दिया गया है. फोन की स्पीड अच्छी रहे इसके लिए इसमें 4जीबी की रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. कंपनी का यह फोन माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करता है और जरूरत पड़ने पर इसकी मैमोरी को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Meta Supercomputer: फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा बना रही दुनिया का सबसे फास्ट AI कंप्यूटर, जानिए कब तक होगा तैयार

बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है जो कि 30 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी की बात करें तो यह गूगल के एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो 4जी LTE  ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac और 3.5mm हेडफोन जैसे फीचर्स के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: Redmi Note 11S भारत में इस तारीख को होगा लॉन्च, जानिए कहां से खरीद पाएंगे और क्या मिल सकते हैं फीचर

कीमत और ऑफर
इसकी पहली सेल 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. माइक्रोमैक्स ने कहा कि 12,490 रुपये की कीमत स्टॉक खत्म होने तक ऑफर का एक हिस्सा है, जिसका मतलब है कि भविष्य में कीमत बढ़ाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: OPPO Reno 7 Series Launch: ओप्पो रेनो 7 सीरीज के लॉन्च की तारीख फाइनल, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fastag Technology: टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?
टोल पर पीछे खड़ी कार का पैसा क्यों नहीं काटता फास्टैग, क्या है इसकी तकनीक?
Gigabyte Gaming Rewards: PC बनाने से गेम खेलने तक, Gigabyte दे रहा इनाम जीतने का मौका
PC बनाने से गेम खेलने तक, Gigabyte दे रहा इनाम जीतने का मौका
Airtel Subscriber Loss : Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान
Airtel की बढ़ी टेंशन! 78% घटे नए यूजर्स, वापस लाना पड़ा सस्ता प्लान
कैसे काम करता है Where is my train ऐप, ट्रेन से कैसे होता है कनेक्ट?
कैसे काम करता है Where is my train ऐप, ट्रेन से कैसे होता है कनेक्ट?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
'PoK की तरह चटगांव, सिलहट और नोआखली भी वापस ले भारत', बोले निशिकांत दुबे
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव पर बोलीं- 'मेरी मौत के जिम्मेदार...'
रांची: आदिवासी लीडर निशा भगत ने की खुदकुशी, FB लाइव आकर कई लोगों पर लगाए आरोप
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
नेता प्रतिपक्ष का पहला दिवाली मिलन: आवास पर जुटेंगे कांग्रेस नेता, तैयार होगा सियासी प्लान
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
कराची में लश्कर के आतंकी को सीक्रेट ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान, समुद्री हमले के लिए कर रहा तैयार
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' में भी कर चुके काम
कौन हैं अभय अरोड़ा? 'रामायण' में बने रणबीर कपूर के बॉडी डबल, 'धुरंधर' से भी है कनेक्शन
Embed widget