एक्सप्लोरर

Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटाए 2.6 करोड़ से भी ज्यादा बुरे कंटेंट, बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई थी कड़ी आलोचना

Facebook and Instagram: मेटा ने अपने दो दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम से भारत में करोड़ों बुरे कंटेंट को हटाया है, और कई मामलों में कार्रवाई भी की है.

Meta: मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक और इंस्टाग्राम से करीब 26 मिलियन यानी 2.6 करोड़ से ज्यादा बुरे कंटेंट को हटा दिया है. मेटा ने अपनी तय पॉलिसी के अनुसार फेसबुक से करीब 19.8 मिलियन यानी करीब 1.98 करोड़ बुरे कंटेंट को हटा दिया है. इसके अलावा मेटा ने इंस्टाग्राम से दिसंबर के महीने में 6.2 मिलियन यानी 60 लाख बुरे कंटेंट को रिमूव किया था.

मेटा ने हटाए करोड़ों कंटेंट

आपको बता दें कि मेटा ने भारत में नवंबर के महीने में फेसबुक से 10.5 यानी करीब 1.05 करोड़  और इंस्टाग्राम से 2.5 यानी 25 लाख बुरे कंटेंट को हटा दिया था. हालांकि, दिसंबर के  महीने में फेसबुक का आंकड़ा 1.05 करोड़ से 1.98 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि इंस्टाग्राम के मामले में यह आंकड़ा 25 लाख से 62 लाख तक पहुंच गया है.

आपको बता दें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप यूजर्स को रिपोर्ट करने की सुविधा देते हैं. अगर इनके यूजर्स को किसी कंटेंट में कोई बुराई नज़र आती है, तो वह रिपोर्ट करके फेसबुक या इंस्टाग्राम को इसकी शिकायत कर सकते हैं. 

फेसबुक और इंस्टाग्राम ने क्या किया

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 1-31 दिसंबर के बीच फेसबुक ने भारतीय यूजर्स से 44,332 रिपोर्ट दर्ज की और दावा किया कि उन्होंने इनमें से 33,072 मामलों का निपटारा कर दिया. इन रिपोर्ट्स में यूजर्स ने हेट स्पीच, फेक न्यूज़, और उत्पीड़न जैसे कंटेंट की रिपोर्ट की थी, जो फेसबुक के नियमों का उल्लंघन भी करते हैं. 

मेटा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने इन 44,332 रिपोर्ट्स में से 11,260 रिपोर्ट्स यानी शिकायतों का खास रिव्यू किया है, और फिर कंपनी ने अपनी नीतियों के अनुसार 6,578 रिपोर्ट्स में कार्रवाई भी की है, बाकी बची हुई 4,682 रिपोर्ट के बारे में अभी तक कोई फैसला  नहीं हुआ है.

इंस्टाग्राम की बात करें तो दिसंबर के महीने में इस ऐप को यूज करने वाले भारतीय यूजर्स ने 19,750 रिपोर्ट फाइल की थी. इनमें से 9,555 मामलों को इंस्टाग्राम ने जल्दी निपटा दिया और 10,195 रिपोर्ट्स का खास रिव्यू किया, जिनमें से कंपनी ने अपनी नीतियों के अनुसार 6,028 रिपोर्ट्स में कार्रवाई की और बची हुई 4,167 रिपोर्ट के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है.

सोशल मीडिया पर गिरी थी गाज

आपको बता दें कि बीते दिनों मेटा, स्नैपचैट, टिकटॉक, ट्विटर समेत सोशल मीडिया की कई दिग्गज कंपनियों को अमेरिका में काफी कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अमेरिकी के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टियों के सांसदों ने मेटा समेत इन कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा से खेलने का आरोप लगाया था. एक अमेरिकी सासंद ने तो मार्क जुकरबर्ग समेत इन तमाम प्लेटफॉर्म के सीईओ को कहा कि आपके हाथ खून से रंगे हैं.

इसके बाद मार्क जुकरबर्ग ने अमेरिकी सांसदों और सोशल मीडिया के बुरे कंटेंट से पीड़ित हुए बच्चों और उनके माता-पिता से माफी भी मांगी थी. अब देखना होगा कि मेटा और ये तमाम ऐप आने वाले समय में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले बुरे कंटेंट और बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाते हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में बच्चों की सुरक्षा को लेकर हुई TikTok, Meta और X की आलोचना, कहा- 'आपके हाथ खून से रंगे हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget