एक्सप्लोरर

अब Deepfake पहचानना होगा आसान! Meta करने जा रही ये बड़ा बदलाव

Deepfake Videos: एआई टूल्स की मदद से बनाई गई सामग्री वीडियोज, इमेज और ऑडियो के लिए अलग से एक लेबल दिया जाएगा, ताकि यूजर ये पहचान सके कि ये कंटेट एआई की मदद से बनाया गया है.

Meta New Update: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, कंपनी इस साल मई महीने में अपने नियमों में कुछ नया बदलाव करने जा रही है. मेटा के मुताबिक, कंपनी मई से फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाए गए वीडियोज, इमेज और ऑडियो के लिए Made with AI लेबल लगाना शुरू कर देगी. 

मेटा के ओवरसाइट बोर्ड की तरफ से ये सलाह दी गई थी कि कंपनी को अपने दायरे को बढ़ाना चाहिए और आजकल मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने कंटेंट को अपने नियमों में शामिल करना चाहिए.

'हम अपनी नीतियों में बदलाव करने जा रहे...'

मेटा ने अपने बयान में कहा कि हम कंटेंट मे होने वाली हेर फेर, डीपफेक और झूठ-फरेब से निपटने के लिए अपनी नीतियों में बदलाव करने जा रहे हैं. इसके चलते एआई टूल्स का इस्तेमाल कर बनाए गए कंटेट को लेबल लगाकर अलग पहचान दी जाएगी, ताकि यूजर को पता ये चल सके कि यह सामग्री एआई की मदद से बनी है, जिससे उन्हें पहचानना काफी आसान हो जाएगा. 

Made with AI लेबल दिया जाएगा

मेटा की कंटेंट पॉलिसी वाइस प्रेसिडेंट मोनिका बिकर्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि हम एआई से जनरेट की गई इमेज, AI जनरेटेड वीडियो, ऑडियो को 'मेड विद एआई' लेबल देंगे. हालांकि हम पहले से ही एआई टूल्स का इस्तेमाल कर बनाई गईं असली दिखने वाली तस्वीरों 'इमेजिन्ड विद एआई' लेबल लगाते हैं, लेकिन अब ये चीज और ज्यादा क्लियर होने वाली है.

बिकर्ट ने ये भी बताया कि मेटा दूसरी कंपनियों के जेनरेटिव AI टूल्स से बनी तस्वीरों को पकड़ने के लिए एक तरीका ढूंढ चुकी है, लेकिन इसे कब से लागू किया जाएगा इसकी अभी जानकारी नहीं है. जानकारी के मुताबिक ये नियम फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर ही लागू होंगे. वहीं वॉट्सऐप और दूसरी सर्विसेज के लिए अलग नियम हैं. 

यह भी पढ़ें:-

136 नए शहरों में शुरू हुआ जियो एयरफाइबर, जानें हरेक प्लान्स की कीमत और डिटेल्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget