एक्सप्लोरर

फांसी लगाकर आत्महत्या करना चाह रहा था युवक, Meta के अलर्ट ने बचा ली जान, मौके पर पहुंच गई पुलिस

Meta के अलर्ट और उत्तर प्रदेश की पुलिस की सक्रियता से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक की जान बचा ली गई है. युवक ने आत्महत्या की बात करते हुए एक वीडियो लाइव किया था.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में Meta के अलर्ट और पुलिस की सक्रियता से एक युवक की जान बच गई. दरअसल, मकान के बंटवारे को लेकर विवाद होने पर हताश एक युवक फांसी लगाकर जान देना चाह रहा था. इसे लेकर उसने वीडियो लाइव कर दिया. Facebook और Instagram आदि की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ने इसे डिटेक्ट कर लिया और स्थानीय पुलिस को अलर्ट कर दिया.

मौके पर पहुंच पुलिस ने युवक को बचाया

मेटा से अलर्ट मिलने के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस लोकेशन के आधार पर युवक के पास पहुंची. पुलिस उसे समझा-बुझाकर थाने लाई और उससे पूछताछ की. युवक ने बताया कि उसके भाई ने उसे मकान में हिस्सा नहीं दिया. इससे दुखी होकर उसने फांसी लगाने से संबंधी वीडियो लाइव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग करवाई और उसे परिजनों को सौंप दिया.

पहले भी बच चुकी हैं ऐसे कई जानें

यह पहला मौका नहीं है, जब उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा की सक्रियता से लोगों की जान बची है. सितंबर में अपने पति द्वारा छोड़ दिए जाने से दुखी एक महिला को बचाया गया था. उस महिला ने गले में फंदा डालकर वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था. इसके बाद मेटा से मिले अलर्ट की मदद से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचा लिया था.

अब तक बचाई जा चुकी हैं 656 जानें

बीते करीब दो सालों में यूपी पुलिस मेटा से मिले अलर्ट के कारण 656 जानें बचा पाने में सफल हुई है. बता दें कि दोनों के बीच 2023 में एक पार्टनरशिप हुई थी. इसके तहत मेटा आत्महत्या के अंदेशे वाली पोस्ट डिटेक्ट होते ही ईमेल या फोन से पुलिस को अलर्ट जारी कर देती है. इसके लिए डीजीपी हेडक्वार्टर में एक सोशल मीडिया सेंटर बनाया गया है. यह अलर्ट को एनालाइज करता है, उस व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाता है और संबंधित जिले की पुलिस को मौके पर भेजता है.

ये भी पढ़ें-

Apple आज ला सकती है iPhone SE 4, मिलेंगे कई अपग्रेड्स, लॉन्च से पहले जानें फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget