एक्सप्लोरर

29 लाख की ठगी के बाद शख्स को आज भी पैसे वापस मिलने की उम्मीद... इंस्टाग्राम पर चोरों ने ऐसे बनाया बेवकूफ

नई दिल्ली के घिटोरनी इलाके के शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उससे 29 लाख रुपये की ठगी की गई है.

Cyber Crime : देश में साइबर क्राइम बढ़ता ही जा रहा है. आज कल ऑनलाइन भुगतान करते समय लोगों के साथ धोखाधड़ी के केस बहुत हो रहे हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी, आईफोन और इंस्टाग्राम से जुड़ा एक मामला  नई दिल्ली के घिटोरनी इलाके से सामने आया है, जहां एक शख्स से कथित तौर पर 29 लाख रुपये की ठगी की गई है.  दरअसल, यह शख्स इंस्टाग्राम से आईफोन खरीदने की कोशिश कर रहा था और फिर शख्स के 29 लाख रुपये गायब हो गए. पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. आइए जानते हैं कि पूरा क्या मामला और आप कैसे खुदको इस तरह के स्कैम से बचा सकते हैं. 

ऑनलाइन 29 लाख रुपये की ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने देखा कि एक इंस्टाग्राम पेज पर भारी छूट पर आईफोन बेचे जा रहे थे. अब कम कीमत को देखकर शख्स के मन में फोन को खरीदने का लालच आया. शख्स ने आगे बताया कि उन्होंने यह जांच करने के लिए कि पेज वास्तविक है पुराने खरीदारों से भी कॉन्टैक्ट किया. उन्होंने कहा कि पेज वास्तविक है, उन्हें बिना किसी समस्या के फोन मिल गए हैं. उन लोगों ने यह भी कहा कि आप वहां से फोन खरीद सकते हैं.

जिस शख्स के साथ ठगी हुई है. उनका नाम कटियार है. कटियार ने कस्टमर्स से रिव्यू लेने के बाद, 6 फरवरी 2023 को एक खास मोबाइल नंबर पर कॉल किया. कॉल पर उनसे 28,000 रुपये का अडवांस मांगा, जो फोन की कीमत का 30 प्रतिशत है. इसके बाद, कुछ लोगों ने अलग-अलग फोन नंबरों के माध्यम से कटियार से संपर्क किया और कस्टम और टैक्स के बहाने और पैसे मांगे. कटियार ने बताया कि उन्होंने कई अकाउंट में कुल 28,69,850 रुपये (करीब 29 लाख रुपये) का भुगतान किया. उन्हें लगा कि फोन आने के बाद सब ठीक हो जायेगा. कटियार को आज तक अपना फोन और रिफंड मिलने की उम्मीद है.

इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन खरीदारी सिर्फ उन्हीं प्लेटफार्म या साइट से करें जो विश्वसनीय हैं. आपको आईफोन के लिए इंस्टाग्राम पेज की खरीदारी से बचना चाहिए. आपको किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान करते समय सावधान रहना चाहिए. फिर भी अगर आपको किसी ऐसे ही पेज से खरीदारी करनी है तो आपको हमेशा कैश ऑन डिलीवरी को चुनना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - International Women's Day 2023: मां, पत्नी या बेस्ट फ्रेंड...इन गैजेट्स को गिफ्ट कर दे सकते हैं वूमेंस डे की बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
चार्जिंग के बाद भी नहीं बढ़ रहा बैटरी पर्सेंटेज, जानें कहां है दिक्कत?
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Google पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना पड़ सकता है भारी, रिफंड के नाम पर हो रही ठगी
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
Apple के फोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी बड़ी? कैपेसिटी का खुलासा
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget