एक्सप्लोरर

बस टिकट बुकिंग से लेकर सर्टिफिकेट लेने तक, WhatsApp पर मिलेंगी सारी सुविधाएं, इस राज्य में शुरू होगी सर्विस

महाराष्ट्र में लोगों को अब जरूरी सरकारी सेवाएं WhatsApp पर मुहैया कराई जाएंगी. इसके लिए राज्य सरकार ने मेटा के साथ साझेदारी की है. इसके अलावा सरकार एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए भी मेटा की मदद लेगी.

अब महाराष्ट्र में लोगों को बस टिकट बुकिंग करने से लेकर जरूरी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा WhatsApp पर ही मिलने वाली है. दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने Meta के साथ मिलाया है. इस साझेदारी के तहत WhatsApp-बेस्ड सिटीजन सर्विसेस की शुरुआत की जाएगी. इससे लोगों को भारी राहत मिलने की उम्मीद है और उन्हें कई जरूरी कामों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

नया चैटबॉट होगा लॉन्च

मेटा और महाराष्ट्र सरकार की इस साझेदारी के तहत "आपली सरकार" नाम से एक चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा. इसकी मदद से राज्य के करोड़ों लोग किसी भी समय किसी भी जगह से सरकारी सेवाओं को एक्सेस कर पाएंगे. इसे मराठी, हिंदी और अंग्रेजी समेत तीन भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा. इस पर टेक्स्ट के अलावा वॉइस के जरिए भी सेवाओं को एक्सेस किया जा सकेगा. यह चैटबॉट शिकायतों के निवारण, जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड और बस टिकट बुकिंग करने जैसे काम आएगा.

नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठाएगी सरकार- फडणवीस

इस साझेदारी का ऐलान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार ओपन-सोर्स जेन एआई टेक्नोलॉजी की मदद से सरकारी सेवाओं को बेहतर और सरल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. मेटा के साथ साझेदारी के जरिए सेवाओं को डिजिटली एक्सेसिबल बनाने के साथ लोगों और सरकार के बीच की दूरी को भरने का प्रयास किया जा रहा है.

मेटा का एआई मॉडल भी यूज करेगी सरकार

WhatsApp चैटबॉट लॉन्च करने के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार इस साझेदारी के साथ मेटा का ओपन-सोर्स लार्ज लैंग्वेज मॉडल Llama भी यूज करेगा. प्रशासन की उत्पादकता और दक्षता बढ़ाने के लिए इसका यूज किया जाएगा. सरकारी कामों में निर्णय लेने की क्षमता और कागजी कार्रवाई को तेज करने के लिए मेटा जेन एआई की मदद से एक सॉल्यूशन तैयार करेगी. यह सॉल्यूशन Llama के रीजनिंग इंजन पर आधारित होगा और सरकारी अधिकारियों की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगा.

ये भी पढ़ें-

Google ने दे दी वॉर्निंग! तुरंत डिलीट कर दें ये 16 एक्सटेंशन, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget