एक्सप्लोरर

मेड इन इंडिया गेम FAU-G 26 जनवरी को होगा लॉन्च, अब तक हो चुके हैं 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

मेड इन इंडिया गेम FAU-G को PUBG Mobile के ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात ये है कि इस गेम को लॉन्च से पहले ही गूगल प्ले पर 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल हो चुके हैं.

भारत में FAU-G लॉन्च किए जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. FAU-G मेड इन इंडिया गेम है जिसे  मोबाइल डिवाइसों के लिए बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक FAU-G  को 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. वहीं लॉन्च किए जाने से पहले ही ये गेम छाया हुआ है. गणतंत्र दिवस के मौके पर  लॉन्च होने जा रहे FAU-G  गेम को लेकर फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस गेम का ट्रेलर भी लॉन्च कर दिया गया है. इस ट्रेलर में पंजाबी में डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं.

लॉन्च से पहले ही मिल गए 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन

FAU-G को PUBG Mobile के ऑप्शन के तौर पर देखा जा रहा है. खास बात ये है कि इस गेम को लॉन्च से पहले ही गूगल प्ले पर 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल हो चुके हैं. FAU-G के डेवलपर nCore ने ये जानकारी शेयर की है. गौरतलब है कि इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन नवंबर के अंत से शुरू कर दिया गया था.

लो इंड डिवाइसों के लिए भी FAU-G को बनाया जाएगा कम्पेटिबल

हालांकि FAU-G को भारत में साल 2020 में ही लॉन्च किया जाना था लेकिन ऐसा हो न सका और अब इसे 26 जनवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा. इस गेम के लिए प्री रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हाई और मिड रेंज के एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए की गई है. वहीं गेम बनाने वाली nCore ने ये बात की क्लियर कर दी है कि आने वाले समय में FAU-G को लो एंड डिवाइसों के लिए भी कम्पेटिबल बनाया जाएगा.

FAU-G ने चार मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन किए

वहीं nCore गेम्स के सह-संस्थापक और चेयरमैन विशाल गोंडल ने IGN इंडिया को बताया है कि FAU-G ने चार मिलियन से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन किए हैं. उन्होंने कहा कि इसमें लो एंड डिवाइसों को शामिल नहीं किया गया है. हमें उम्मीद है कि गेम की लॉन्चिंग से पहले ही ये 50 लाख के आंकड़ों को क्रॉस कर लेगा. उन्होंने कहा कि भारत में अभी तक किसी और गेम को ऐसा रिस्पांस अभी तक नहीं मिला है. बता दें कि FAU-G ने गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले 24 घंटों में ही 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था. लेकिन इसके बाद डेढ़ महीने का समय  कंपनी को 40 लाख का आंकडा पार करने मे लगा था.

गेम को डाउनलोड कैसे करें फौ-जी गेम के लॉन्च होने के बाद यूजर्स इसको सीधा ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे. साथ ही गेम ऑफीशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकेगा. फिलहाल फौ-जी गेम की ऑफीशियल वेबसाइट का लॉन्च होना बाकी है. वहीं, गेम से जुड़ी अभी सभी जानकारी गेम के प्रमोटर्स nCore गेम्स के माध्यम में मिल रही है. कैसे करें फौ-जी गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन  गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. प्रमोटर्स की माने तो अब तक मिलियन से अधिक लोग प्री-रजिस्टर कर चुके हैं. प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रीया गूगल प्ले-स्टोर से की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

iPhone 13 की नॉच साइज होगा छोटा, जानें कैसे डिजाइन को अलग बना रही है कंपनी

व्हाट्सएप के 80 फीसदी यूजर्स को नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में नहीं मालूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
होटल के Wi-Fi से कनेक्ट होते ही हैक हो जाएगा डेटा! Microsoft की चेतावनी
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बारिश में Wi-Fi की स्पीड क्यों हो जाती है स्लो? सिर्फ नेटवर्क की नहीं है गलती
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
बंद हो गई Google Drive की ये सर्विस! तुरंत करें ये काम नहीं तो उड़ जाएगा डेटा
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम
YouTube से पैसा कमाना हुआ मुश्किल! नए Creators के लिए बदल गए नियम

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget