एक्सप्लोरर

ये हैं भारत के बेस्ट 5G स्मार्टफोन, जानिए क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

अगर आप भी खरीदना चाहते हैं 5G स्मार्टफोन, तो मार्केट में ये हैं आपके लिए ऑप्शन्स. सभी फोन में आपको शानदार फीचर्स के साथ 5G सपोर्ट सिस्टम मिलेगा.

देश में मोबाइल कंपनियों के बीच बढ़ते कम्पटीशन को देखते हुए एक से बढ़कर एक फोन लॉन्च किये जा रहे हैं. कई टेलीकॉम कंपनियों की ओर से 5G कनेक्टिविटी देने का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि अभी तक देश में पूरी तरह 5G कनेक्टिविटी आने में वक्त लगेगा, लेकिन उससे पहली ही कई मोबाइल कंपनियों की ओर से 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए जा चुके हैं.

भारत में  OnePlus Nord, Realme X50 Pro जैसे दर्जनों 5G वाले स्मार्टफोन हैं. हालांकि बहुत सारे लोगों को अभी 5G स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं है. लोग सोचते हैं कि 5G नेटवर्क नहीं मिल रहा तो फोन खरीदने की क्या जरूरत है. लेकिन जैसे ही देश में अच्छी तरह 5G की कनेक्टिविटी आएगी. आप ये फोन खरीद कर 5G नेटवर्क का फायदा उठा सकेंगे. आज हम आपके लिए देश के बेस्ट 5G स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत.

Realme X50 Pro 5G

भारत में लॉन्च होने वाला सबसे पहला 5G स्मार्टफोन Realme X50 Pro है. इस फोन में आपको Snapdragon 865 का प्रोसेसर दिया गया है. फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. वहीं स्मार्टफोन के हाईएंड वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है. फोन के फीचर्स की बात करें तो 64MP + 8MP + 12MP + 2MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है. इस फोन में आपको ड्यूल फ्रंट कैमरा मिलेगा. जिसमें 32MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है.

OnePlus Nord 

पिछल कुछ दिनों पहले ही देश में OnePlus Nord फोन लॉन्च किया गया था. ये स्मार्टफोन 5G सपोर्ट वाला काफी सस्ता फोन है. इसे आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. यह स्मार्टफोन  Qualcomm Octacore Snapdragon 765G प्रोसेसर पर वर्क करता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में आपको 48MP + 8MP + 5MP + 2MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. 32MP और 8MP का ड्यूल फ्रंट ​कैमरा दिया गया है. फोन में 4115mAh की बैटरी दी गई है.

OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro

5G सपोर्ट वाले स्मार्टफोन में आपको OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro  जैसे फोन भी मिल जाएंगे. इन स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 का प्रोसेसर दिया गया है. जो 5G मॉडल पर काम करता है. कंपनी की ओर से OnePlus 8 की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये और OnePlus 8 Pro की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये रखी गई है.

Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra

सैमसंग के 5G कनेक्टिविटी के साथ दो फोन आते हैं जिसमें Samsung Galaxy S20+ और S20 Ultra शामिल हैं. देश में Galaxy S20+ आपको 77,999 रुपये में मिल जाएगा, जबकि Galaxy S20 Ultra आपको 97,999 रुपये में मिल जाएगा. दोनों फोन को Exynos 990 प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है. Galaxy S20+ में आपको 10MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. वहीं Galaxy S20 Ultra में 40MP के फ्रंट कैमरा दिया गया है.

iQoo 3 5G

ये स्मार्टफोन आपको दो वेरिएंट 5G और 4G में आपको मिल जाएगा. फोन के 5G मॉडल की कीमत 44,990 रुपये है. ये फोन Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट से लैस है और इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. iQoo 3 5G का प्राइमरी सेंसर 48MP का है. इस स्मार्टफोन में 4440mAh की बैटरी दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
क्या चीन में इस्तेमाल कर सकते हैं Google Maps? अभी जानिए ये हैरान करने वाली सच्चाई
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
Airtel ने चुपचाप बंद कर दिया ये Postpaid Plan! जानिए अब यूजर्स को क्या मिलेगा
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, इन चीजों को जरूर करें चेक
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी
गिर गया तो टूटने का डर नहीं, फोल्डेबल फोन के लिए सैमसंग ले आई गजब की यह टेक्नोलॉजी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget