एक्सप्लोरर

LG MyView: एलजी ने भारत में लॉन्च किए दो स्मार्ट मॉनिटर्स, जानें कीमत और सभी खास फीचर्स

LG: एलजी ने भारत में दो नए स्मार्ट मॉनिटर्स लॉन्च किए हैं. ये मॉनिटर्स अपने नाम की तरह फंक्शन्स के मामले में भी काफी स्मार्ट है. आइए हम आपको इन स्मार्ट मॉनिटर्स के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

LG MyView: LG ने भारत में दो नए स्मार्ट मॉनिटर लॉन्च किए हैं. ये मॉनिटर्स एलजी की MyView सीरीज का हिस्सा हैं. ये मॉनिटर स्मार्ट टीवी की तरह इंटरनेट से सीधे ओटीटी कंटेंट स्ट्रीम कर सकते हैं. ये मॉनिटर्स यूज़र्स को एक्सट्रा फीचर्स मुहैया कराने के लिए कीबोर्ड और माउस कनेक्टिविटी का भी समर्थन करते हैं. आइए हम आपको एलजी के इन स्मार्ट मॉनिटर्स के बारे में बताते हैं.

एलजी के दो नए स्मार्ट मॉनिटर्स

एलजी ने इन माईव्यू स्मार्ट मॉनिटर्स को दो स्क्रीन साइज में पेश किया है. एक साइज 27 इंच का है और दूसरा 32 इंच का है. दोनों मॉनिटरों में एक-जैसे आईपीएस एलसीडी पैनल दिए गए हैं, जिसमें 1920×1080 पिक्सल का फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. ये मॉनिटर्स बेस्ट विजुअल्स एक्सपीरियंस के लिए 178 डिग्री तक के एंगल में सीन्स देखने की सुविधा प्रदान करते हैं. इन मॉनिटर्स के बीच में एक स्टैंड लगा है और चारों ओर एक-जैसे बेज़ल दिए गए हैं.

एलजी माईव्यू स्मार्ट मॉनिटर्स वेबओएस 23 (WebOS 23) पर चलता है, जो अमेज़न प्राइम (Amazon Prime), डिज़नी + हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar), नेटफ्लिक्स (Netflix) और ऐसे अन्य कई ओटीटी ऐप्स के इन-बिल्ट सपोर्ट के साथ आता है. इनमें बिल्ट-इन वाई-फाई और ब्लूटूथ भी है और ये यूज़र्स को बाहरी माउस और कीबोर्ड कनेक्ट करने की सुविधा प्रदान करते हैं.

ऐप से कर पाएंगे कंट्रोल

मॉनिटर्स के स्मार्ट फीचर्स को एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन पर LG ThinQ ऐप का उपयोग करके नियंत्रित किया जा सकता है. इनमें एलजी चैनल भी शामिल हैं, जो इंटरनेट के माध्यम से 300 से अधिक कार्यक्रमों का मुफ्त एक्सेस देते हैं. मॉनिटर एक रिमोट के साथ भी आते हैं, जिसका उपयोग सेटिंग्स को कस्टमाइज़ किया जा सकता है.

इनमें स्क्रीन शेयर, Apple AirPlay 2, 5-5W के दो स्टीरियो स्पीकर्स (Stereo Speakers), 2 HDMI ports और 2 USB-A ports दिए गए हैं. इसके अलावा भी इन स्मार्ट मॉनिटर्स में कई खास फीचर्स दिए गए हैं. एलजी ने इन मॉनिटर्स पर 3 साल की वारंटी ऑफर की है. इन्हें यूज़र्स अमेजन, फ्लिपकार्ट, एलजी डॉट कॉम और अन्य पार्टनर्ड स्टोर्स पर खरीद सकते हैं.

स्मार्ट मॉनिटर्स की कीमत

  • पहले स्मार्ट मॉनिटर का मॉडल नंबर 27SR50F है, जो 27 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आता है. इसकी कीमत 24,500 रुपये है. 
  • दूसरे स्मार्ट मॉनिटर का मॉडल नंबर 32SR50F है, जो 32 इंच की स्क्रीन साइज के साथ आता है. इसकी कीमत 28,500 रुपये है.

अमेजन के जरिए यूज़र्स इन दोनों स्मार्ट मॉनिटर्स पर लॉन्च डिस्काउंट पा सकते हैं. लॉन्च ऑफर के साथ इन्हें अमेज़न पर क्रमश: 16,999 और 19,499 रुपये में बेचा जा रहा है. हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है.

यह भी पढ़ें:

रिलायंस जियो ने जनवरी में जोड़े 41 लाख से ज्यादा नए मोबाइल यूज़र्स, TRAI ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget