एक्सप्लोरर

भारत की इस स्मार्टफोन कंपनी ने यूजर्स को दिया नए साल का गिफ्ट, बजट रेंज में लॉन्च होगा Curved Display वाला फोन

Blaza Curve 5G: लावा कंपनी के हेड ने अपने एक नए स्मार्टफोन का टीज़र रिलीज़ किया है. लावा अपना पहला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च करने जा रही है, और यह 20,000 के अंदर आने वाला ऐसा पहला फोन हो सकता है.

Lava Blaza Curve 5G: भारत की स्मार्टफोन कंपनी लावा जल्द ही एक कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. इस कंपनी ने पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रियता हासिल की है. कंपनी ने स्टोर्म, ब्लेज़, अग्नि और युवा सीरीज के तहत कई बेहतरीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. लावा कंपनी के ज्यादातर स्मार्टफोन बजट रेंज या मिडरेंज के हैं, जिस रेंज में ज्यादातर भारतीय यूजर्स फोन खरीदते हैं.

सुनील रैना ने शेयर किया एक कोड

अब लावा मोबाइल्स के हेड सुनील रैना ने लावा ब्लेज़ कर्व 5जी (Lava Blaza Curve 5G) का एक टीज़र इंडियन मार्केट में रिलीज़ किया है. उन्होंने एक्स (पुराना - नाम ट्विटर) पर एक इनकोडेड मैसेज किया, जिसे रीअरेंज करने के बाद Blaze Curve 5G बनता है.

आपको बता दें कि यह लावा कंपनी का पहला फोन होगा जो कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा और इसके लिए कंपनी अपने इस फोन में ओलेड पैनल का इस्तेमाल करेगी. लावा ने कुछ दिन पहले ही Blaze 2 5G को 9999 रुपये में लॉन्च किया था, जो कि बजट रेंज में एक बढ़िया 5G फोन था. इस फोन में कंपनी ने 5जी कनेक्टिविटी के साथ MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट और 50MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया था. फोन को कंपनी ने (4GB+64GB और 6GB+128GB) दो वेरिएंट में पेश किया था.

मिडरेंज का पहला कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन?

ऐसे में हम लावा मोबाइल्स के इस नए स्मार्टफोन ब्लेज़ कर्व 5जी में भी ऐसे ही फीचर्स की उम्मीद कर सकते हैं, और यह फोन 15,000 से 20,000 रुपये यानी मिडरेंज में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, 25,000 रुपये से कम में कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला अभी तक सिर्फ एक स्मार्टफोन Realme 11 Pro था. ऐसे में लावा रियलमी के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती है, और 20 हजार रुपये से कम में कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन सकती है.

लावा कंपनी पिछले करीब 10-15 सालों से मार्केट में मौजूद है, लेकिन पिछले 3-4 सालों में इस कंपनी ने स्मार्टफोन सेगमेंट में कमाल की तरक्की की है. लावा ने अग्नि, युवा, ब्लेज़ और स्टोर्म नाम की सीरीज के तहत मिडरेंज और बजट रेंज में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए, जो भारत के लाखों यूजर्स को पसंद आई, और अब यह कंपनी धीरे-धीरे शाओमी और रियलमी जैसी चाइनीज़ कंपनी को भी टक्कर देने लगी है.

यह भी पढ़ें: Best Geyser under 3000: सर्दी में ठंडे पानी से परेशान हैं? यहां देखें ₹3000 से भी कम में 3 सस्ते गीज़र्स की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
Samsung vs LG Smart TV: किसकी स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है ज्यादा दमदार?
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
फोन चार्ज करते वक्त 90 फीसदी लोग करते हैं ये गलतियां, आप न करें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget