एक्सप्लोरर

Lava Agni 3 की लॉन्च डेट का चला पता, आगे और पीछे दोनों साइड होगी डिस्प्ले

Lava Agni 3 Price in India: लावा ने अपने अपकमिंग फोन लॉन्च की डेट अनाउंस कर दी है. यह फोन लावा का सबसे खास फोन होने वाला है क्योंकि यूज़र्स को सबसे कम कीमत में डुअल डिस्प्ले वाला फोन मिलने वाला है.

Lava Agni 3: लावा भारत में एक नया और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Lava Agni 3 है. इस फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है. इस फोन के लॉन्च होने का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है, क्योंकि इसके पिछले दो मॉडल्स ने काफी लोकप्रियता हासिल की है.

Lava Agni 3 की लॉन्च डेट हुई अनाउंस

अब भारत की इस स्मार्टफोन कंपनी यानी लावा ने नए एक नए मेड-इन-इंडिया फोन Lava Agni 3 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है. इस फोन का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है. कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ इस फोन के कुछ खास डिटेल्स की जानकारी भी दी है. 

लावा के इस फोन की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला डबल डिस्प्ले है. हम आपको बता दें कि लावा का यह नया फोन कोई फ्लिप या फोल्ड नहीं बल्कि एक साधारण फोन है. दरअसल, इस फोन के अगले हिस्से के साथ पिछले हिस्से पर भी एक डिस्प्ले मिलेगा. 

फोन में मिलेगा डुअल डिस्प्ले

लावा अपने इस नए फोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. लावा मोबाइल्स ने अपने आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट पर Lava Agni 3 का एक वीडियो टीज़र जारी किया है. इस वीडियो में लावा ने लिखा है कि Agni 3 भारत का पहला डुअल AMOLED Display है. इस फोन को 4 अक्टूबर 2024 की दोपहर 12 बजे को लॉन्च किया जाएगा. 

कंपनी ने इस बात का खुलासा किया है कि Lava Agni 3 की बिक्री सिर्फ अमेज़न पर होगी और इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम होगी. इसका मतलब है कि लावा का यह अपकमिंग फोन मिडरेंज प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें कंपनी कई खास और यूनिक फीचर्स को पेश कर सकती है.

Lava Agni 3 फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है. इस फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz रेट है. इस फोन के अगले हिस्से के साथ-साथ इसके पिछले हिस्से पर भी एक एमोलेड डिस्प्ले होगा, जिसका साइज 1.74 इंच होगा. अब देखना होगा कि इस फोन में और क्या-क्या स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे और इसकी कीमत क्या होगी.

यह भी पढ़ें:

Apple Airpods ने ढूंढी चोरी हो चुकी Ferrari कार, 5 करोड़ रुपये है इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रात में फोन पर Do Not Disturb नहीं! ये सेटिंग ऑन करने पर मिलेगी बेहतर नींद
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
रोज-रोज Reels देखने की आदत दिमाग पर डाल रही है असर? स्टडी में खुलासा
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
बच्चों के लिए बेस्ट हैं ये टॉय लैपटॉप, आज ही खरीदकर रख लें
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस
Flipkart की Big Billion Days Sale इस दिन होगी शुरू, इन्हें मिलेगा अर्ली एक्सेस

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
अफगानिस्तान के साथ मैच रद्द, फिर भी कैसे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत? जानें नियम
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर, 1100 लोगों का रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 5 साल के बच्चे की मौत, पहाड़ी से गिरा पत्थर
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
वेस्टइंडीज को भारत ने रौंदा, शशि थरूर बोले- 'ज्यादा मजा नहीं आया, कोहली...'
टॉम हॉलैंड की ब्लॉकबस्टर 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' अब OTT पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
हिरासत से छूटते ही आशुतोष रांका ने ऐसा क्या लिखा? मायूस हुए दीपके, लिखा- 'अबे यार...'
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
पंजाब: LPU में 10 दिन के लिए क्लास कैंसिल, इंटरनेट बंद, एग्जाम भी सस्पेंड
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
हरियाणवी गाने पर हसीनाओं ने लूट ली महफिल, दीवाने हो जाएंगे आप
रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3477 पद, NTPC भर्ती का मौका
रेलवे में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 3477 पद, NTPC भर्ती का मौका
Embed widget