एक्सप्लोरर

Lava Agni 2 में मिलेगी मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिप, क्या आपको पता है इस चिपसेट की खास बात?

गीकबेंच सर्टिफिकेशन की मानें तो लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC पर काम करेगा.

Lava Agni 2 : पिछले महीने यानी फरवरी 2023 में  मीडियाटेक के डायमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ कई डिवाइस लॉन्च किए गए थे. इनमें Realme, Redmi और Infinix तक के फोन शामिल थे, जिन्हें डायमेंसिटी 1080 चिपसेट के साथ पेश किया गया था. अब उम्मीद की जा रही है भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा अपने नए फोन को इस ही चिप के साथ लॉन्च कर सकता है. दरअसल, लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन लावा अग्नि 2 (Lava Agni 2) को एक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे कुछ जानकारियां सामने आई हैं. आइए डिटेल में जानते हैं. 

लावा अग्नि 2 की लिस्टिंग

लॉन्च से पहले लावा के किसी फोन की डिटेल्स सामने आई हैं. लावा का एक फोन मॉडल नंबर 'LAVA LAVA LXX504' के साथ गीकबेंच पर सामने आया है, जिसमें फोन की प्रमुख डिटेल्स का पता चला है. कहा जा रहा है कि यह फोन लावा अग्नि 2 है, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है. 

लावा अग्नि 2 का प्रोसेसर

गीकबेंच सर्टिफिकेशन की मानें तो लावा का अपकमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC पर काम करेगा. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर हम इस चिप की इतनी बात क्यों कर रहे हैं? दरअसल, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 SoC एक 5G चिप है, जो वर्तमान में 20,000 रुपये से 30,000 रुपये के सेगमेंट के स्मार्टफोन में सबसे लोकप्रिय है. इसके अलावा, इस डिवाइस को सिंगल-कोर डिपार्टमेंट में 819 पॉइंट्स और मल्टी-कोर डिपार्टमेंट में 2267 पॉइंट्स मिले हुए हैं. डिवाइस में लेटेस्ट Android 13 वाला ऑपरेटिंग सिस्टम और 8GB RAM मिलेगी. 

लावा अग्नि 2 की लीक डिटेल्स

लिस्टिंग में कुछ ही स्पेक्स सामने आए हैं, लेकिन कुछ स्पेक्स का लीक्स के जरिए भी खुलासा हुआ है. लावा अग्नि 2 में हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले मिल सकती है. हालांकि, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि फोन में एलसीडी पैनल होगा या AMOLED पैनल. कैमरों की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन सपोर्ट के साथ 50MP सेंसर होने की उम्मीद है. फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ फोन में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है.

Vivo V27 Series हुई लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो ने भारत में अपनी Vivo V27 सीरीज लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के तहत कंपनी ने 2  फोन पेश किए हैं, जिसमें Vivo V27 और Vivo V27 Pro शामिल है. स्मार्टफोंस में आपको 4600 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिल जाएगी. मोबाइल फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 और 8200 प्रोसेसर के साथ आते हैं.

यह भी पढ़ें - नेट बंद करने में भारत नंबर 1, पिछले साल 84 बार बंद की गई सेवा, इस राज्य में सबसे ज्यादा शटडाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget