एक्सप्लोरर

बदबू को बना देगा खुशबू, जानिए 9 लाख रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टॉयलेट और क्या-क्या कर सकता है?

कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट में स्पीकर, एलेक्सा, हैंड्स-फ्री ओपनिंग और क्लोजिंग के साथ एक गर्म सीट, और एक रिमोट है जिसे कोहलर कनेक्ट ऐप के साथ पेयर्ड किया जा सकता है.

Kohler's Numi 2.0 Smart Toilet: ज्यादातर लोग अपने फोन को टॉयलेट में ले जाते हैं, और फिर वहां बैठकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. लोग इसे एक प्राइवेट एंटरटेनमेंट स्पेस की तरह देखते हैं. अगर आप भी इन लोगो में शामिल हैं तो क्या आपने कभी ऐसा सोचा है कि आपके टॉयलेट में आपका मनोरंजन करने के लिए स्पीकर और मैजिकल रोशनी हो? अगर हां तो आपको जानकर खुशी होगी कि कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट में वह सब कुछ है जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं. आइए इस अनोखे टॉयलेट के बारे में डिटेल में जानते हैं. 

कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट में है इतना कुछ

कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट में स्पीकर, एलेक्सा, हैंड्स-फ्री ओपनिंग और क्लोजिंग के साथ एक गर्म सीट, और एक रिमोट है जिसे कोहलर कनेक्ट ऐप के साथ पेयर्ड किया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस टॉयलेट में एलईडी लाइट्स भी हैं. यह टॉयलेट को और अधिक आकर्षित बनाती हैं. अफसोस है कि हमारा देश अब तक स्मार्ट टॉयलेट से से परिचित नहीं हो सका है, लेकिन ये पश्चिम में आम हैं. यह टॉयलेट आने वाले दिनों में अमेरिका में उपलब्ध होगा. Kohler ने अभी तक भारत में स्मार्ट टॉयलेट की लॉन्चिंग नहीं की है. 

कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट की कीमत

कोहलर का यह स्मार्ट टॉयलेट बिक्री के लिए उपलब्ध है. अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्ट टॉयलेट को 11,500 डॉलर की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 9,25,000 रुपये है. ज़ाहिर सी बात है कि यह कीमत काफी ज़्यादा है, लेकिन इसके अपने फायदे भी हैं.

कोहलर के न्यूमी 2.0 स्मार्ट टॉयलेट के फीचर्स

अगर आप रात में टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा रोशनी की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि टॉयलेट से जुड़ी एलईडी लाइटें काफी रोशनी कर देंगी. आप अपने स्मार्टफोन को टॉयलेट से कनेक्ट कर अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं. इसमें दी गई गर्म सीट सर्दी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं होगी. इसके अलावा, इसमें एक ऑटो-डिओडोराइजिंग मोड भी दिया गया है, जो गंध को सुगंध से बदल देता है. इसके अलावा, इसमें एक ऑटो ड्रायर और हाइट को एडजस्ट करने का फीचर भी दिया गया है. 

यह भी पढ़ें-

बड़ी खबर ! नए साल से महंगे हो सकते हैं Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान, इतने बढ़ सकते हैं दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dell New Laptops Launch India: डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
डेल ने भारत में उतारे तीन कमाल के लैपटॉप, मिलेंगे ये फीचर्स
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
Wi-Fi 8 से मिट जाएगा कनेक्शन ड्रॉप होने का झंझट, कितनी फास्ट होगी?
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
रोज के कामों के लिए कितनी इंटरनेट स्पीड जरूरी है? यहां देखें हिसाब
China Artificial Sun: चीन बना रहा आर्टिफिशियल सूरज, कैसे बदलेगी दुनिया की तकनीक?
चीन बना रहा आर्टिफिशियल सूरज, कैसे बदलेगी दुनिया की तकनीक?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget