एक्सप्लोरर

5 पॉइंट में समझिए कैसा होना चाहिए आपका 5G फोन, ऐसे खरीदेंगे तो पैसा नहीं होगा वेस्ट

अपने लिए नया 5G फोन खरीदने निकल रहे हैं तो उसमें ये कुछ बातें जरूर चेक करें. फोन ऐसा खरीदें जिसमें आपको सब कुछ बढ़िया मिले.

How To buy a good 5G phone: जब से देशभर में 5G नेटवर्क रोल आउट हुआ है उसके बाद से लगातार लोग 5G फोन पर स्विच कर रहे हैं. 5G फोन में लोगों को अच्छी इंटरनेट स्पीड और बढ़िया कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलता है. अगर आप भी अपने लिए एक नया 5G फोन जल्द खरीदने वाले हैं या खरीदने निकल रहे हैं तो उसमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. ऐसा न हो कि आप पैसे लगाकर फोन ले आए और उसमें बेसिक चीजें न हो. 


5G फोन लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

ऐसा 5G फोन खरीदें जो एक से ज्यादा बैंड्स को सपोर्ट करता हो. 5G फोन में मुख्य तौर पर तीन तरह के बैंड्स पाए जाते हैं इसमें लो फ्रिकवेंसी बैंड, मिड  फ्रिकवेंसी बैंड और मिली वेब फ्रिकवेंसी बैंड्स शामिल है.

कम से कम 8GB हो RAM 

अगर आप चाहते हैं कि आपका 5G फोन आपको परेशान न करें और लंबे समय तक सही तरीके से काम करें तो इसके लिए कम से कम 8GB रैम वाले फोन को खरीदें. 5G फोन क्योंकि नेटवर्क को फास्ट प्रोसेस करते हैं इसलिए उन्हें ज्यादा रैम की जरूरत होती है. इसके अलावा भी हैवी ऐप्स को चलाने के लिए ज्यादा रैम का होना अनिवार्य है.

बैटरी

फोन हमारी जरूरत बन चुका है. सभी काम लगभग स्मार्टफोन के जरिए हो जाते हैं. ऐसे में अगर मोबाइल फोन की बैटरी दमदार न हो तो फिर व्यक्ति को पॉवरबैंक लेकर घूमना पड़ता है जो कई बार इरिटेटिंग लगता है. इसलिए कम से कम ऐसा 5G फोन लें जिसमें 4500 या 5000 एमएच की बैटरी मिलती हो ताकि ये लंबा चल सके. 

रिफ्रेश रेट 

ऐसा 5G फोन लें जिसका रिफ्रेश रेट 90hz या 120hz या 144hz हो. जितना ज्यादा रिफ्रेश रेट होगा उतने तेजी से आप चीजें को स्क्रॉल कर पाएंगे. कम रिफ्रेश रेट होने पर स्क्रीन हैंग करेगी और मोबाइल धीरे-धीरे काम करेगा. 

फास्ट चार्जर खरीदें 

बैटरी के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि मोबाइल फोन में फास्ट चार्जिंग जरूर हो. कम से कम 44 वॉट या इससे ऊपर की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले फोन बढ़िया रहते हैं. वैसे भी आजकल लोगों के पास समय की बड़ी कमी है ऐसे में अगर मोबाइल टाइम पर चार्ज न हो तो ये भी एक परेशानी रहती है.

यह भी पढ़ें: महिला के आईफोन से चोरी हुए 8 लाख, क्या आईफोन की सिक्योरिटी में भी सेंध लगा सकते हैं हैकर्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Safety Tips: फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग
फोन चोरी होने पर भी चोर नहीं कर पाएगा स्विच ऑफ, अभी ऑन करें यह सेटिंग
Motorola Signature 27 Launch : 7 साल तक चलेगा Motorola का नया फोन? 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
7 साल तक चलेगा Motorola का नया फोन? 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च
GTA 6 Scam Alert : GTA 6 के चक्कर में कहीं न कर बैठें बड़ी गलती! फर्जी डाउनलोड लिंक से खतरा
GTA 6 के चक्कर में कहीं न कर बैठें बड़ी गलती! फर्जी डाउनलोड लिंक से खतरा
BGMI Air Launch : गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने
गेमर्स के लिए खुशखबरी! BGMI Air की भारत में लॉन्च डेट आई सामने

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
PM मोदी आ रहे बिहार, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी आ रहे बिहार, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget