एक्सप्लोरर

WhatsApp चैट को परमानेंट कैसे डिलीट करें? जानिये कैसे लीक हो जाती है चैट

बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले में जिस तरह सेलेब्रिटी की पुरानी चैट खबरों में सामने आ रही है उससे आम लोगों को भी ये डर सता रहा है कि क्या वॉट्सएप की डिलीटेड चैट रिकवर हो सकती है. जानिये WhatsApp चैट को परमानेंट डिलीट कैसे करें या फिर उसे कैसे सेव और सेफ रखें.

हाल में मुंबई में फिल्म स्टार्स की ड्रग्स से जुड़ी चैट लीक होने पर वॉट्सएप का प्राइवेसी का दावा झूठा साबित हो गया. WhatsApp के सेफ्टी और प्राइवेसी फीचर्स के मुताबिक दो यूजर्स के बीच के कम्युनिकेशन को कोई तीसरा नहीं पढ़ सकता. लेकिन हाल में सेलेब्रिटी की लीक हुई WhatsApp चैट से ये बात साफ है कि डिलीटेड चैट भी रिकवर हो सकती है. ऐसे में आप  WhatsApp चैट को लीक प्रूफ बनाने के लिये किन बातों का ख्याल करें, कैसे चैट को परमानेंट डिलीट करें या फिर कैसे फोन में चैट डिलीट करने के बाद भी उसको सेफ रखा जाये..

WhatsApp चैट के लिये ऑथेंटिकेशन- WhatsApp ने अपने कस्टमर्स को एक ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी है जिसे टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड बोलते हैं. ऑथेंटिकेशन कोड की हेल्प से से आप अपने अपने WhatsApp में 6 डिजिट का कोई कोड डाल सकते हैं. इसका फायदा ये है कि कोई हैकर आपके वॉट्सएप को क्लोन करने की कोशिश करेगा तो उसे ऑथेंटिकेशन कोड की जरूरत होगी और बिना उस कोड के वो WhatsApp नहीं ओपन कर पायेगा

सेफ नहीं चैट बैकअप- कई बार WhatsApp में एक ऑप्शन आता है कि क्या आप अपनी चैट का बैकअप लेना चाहते हैं. कई बार जो लोग चैट का बैकअप गूगल ड्राइव, आई क्लाउड या ई मेल में रखते हैं. लेकिन इस फीचर से भी WhatsApp चैट लीक हो सकती है. WhatsApp चैट का बैकअप लेने से एंड टू एंड एनक्रिप्शन खत्म हो जाता है.  यानी वो चैट जो सिर्फ दो यूजर्स के बीच थी अब वो दूसरे सिस्टम पर भी है और इस वजह से सेफ नहीं. अगर आप चैट को फोन से डिलीट करने के बाद हर जगह से डिलीट करना चाहते हैं तो जहां आपने WhatsApp चैट सेव की है जैस गूगल ड्राइव या आई क्लाउड तो वहां ईमेल आईडी से लॉगिन करके उसे डिलीट भी कर सकते हैं

WhatsApp को ई मेल से करें कनेक्ट- आप अपने वॉट्सएप को  ईमेल आईडी के कनेक्ट रख सकते हैं और उस ईमेल आईडी की हेल्प से फिर से WhatsApp चैट रीस्टोर कर सकते हैं. लेकिन अगर कोई और आपकी डिलीटेड WhatsApp चैट को रीस्टोर करना चाहेगा तो नहीं कर पायेगा क्योंकि उसके पास आपका ईमेल नहीं होगा. लेकिन अगर किसी के पास ईमेल आईडी है तो हैकिंग के चांस भी बढ़ जाते हैं.

मेमोरी कार्ड में ले सकते हैं WhatsApp चैट- अगर आप अपने फोन में से WhatsApp चैट को डिलीट करना चाहते हैं लेकिन फोटो या दूसरी जरूरी इंफॉर्मेशन सेव रखना चाहते हैं तो चैट, वीडियो, फोटो को पेन ड्राइव, हार्ड ड्राइव, माइक्रो एसडी कार्ड और मेमोरी कार्ड में ट्रांसफर कर सकते हैं.

एंड्रॉयड से आईओएस में चैट नहीं होगी ट्रांसफर- अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं और आईफोन पर स्विच कर रहे हैं तो आपकी WhatsApp चैट आईफोन में ट्रांसफर नहीं होगी. इसी तरह आईफोन से एंड्रॉयड में भी WhatsApp चैट ट्रांसफर नहीं होती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Account की ये 5 सेटिंग्स अभी बदलें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Google Account की ये 5 सेटिंग्स अभी बदलें! वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
AI से लेकर रोबोटिक्स तक, BRICS में दिखे 37 डीप-टेक इनोवेशन
AI से लेकर रोबोटिक्स तक, BRICS में दिखे 37 डीप-टेक इनोवेशन
लैपटॉप के Webcam के पास क्यों बने होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? ये है वजह
लैपटॉप के Webcam के पास क्यों बने होते हैं ये छोटे-छोटे छेद? ये है वजह
Android यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब चंद स्टेप्स में शेयर कर सकेंगे Passkey
Android यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! अब चंद स्टेप्स में शेयर कर सकेंगे Passkey

वीडियोज

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: Salman Khan ने Qazi Touqeer को कहा ‘Rockstar’, Aman Gandhi को Reality Check
MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि है कि...'
BRICS पर कपिल सिब्बल ने सरकार को दी बधाई, कहा- 'बड़ी उपलब्धि'
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
Live: CM भजनलाल के OSD की पत्नी जीतीं, जयपुर नगर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
ड्रोन हमले ने बंद कराई सऊदी की पाइपलाइन, क्या भारत पर होगा असर?
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
आखिर कब तक? संजू सैमसन पर भड़के 2 दिग्गज, दिया रिएलिटी चेक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA नरेंद्र बाबू कांग्रेस में शामिल, पार्टी बोली- 'उनका स्वागत'
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
मोहम्मद शमी के भाई के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए TET 2026 के लिए आवेदन, देखें पूरा शेड्यूल
Embed widget