एक्सप्लोरर

बड़े नुकसान से बचाएंगी ये छोटी-छोटी बातें, Apps डाउनलोड करते समय रखें ध्यान

आजकल लगभग सभी सेवाओं के लिए Apps उपलब्ध हैं. इन्हें इंस्टॉल करना बहुत आसान है, लेकिन कई बार लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है. इसलिए Apps डाउनलोड करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

आजकल खाना ऑर्डर करने से लेकर टैक्सी बुक करने तक, लगभग हर काम के लिए मोबाइल ऐप्स आ गई हैं. सिर्फ गूगल और ऐपल के ऐप स्टोर की बात की जाए तो इन पर लाखों की संख्या में ऐप्स उपलब्ध हैं. कुछ टैप और इंस्टॉल कमांड दबाते ही ये ऐप्स मोबाइल में इंस्टॉल हो जाती है. हालांकि, यह काम जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. इसलिए हमेशा ऐप डाउनलोड करते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए.

हमेशा भरोसेमंद सोर्स से डाउनलोड करें ऐप्स

आजकल जिस गति से साइबर क्राइम बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए ऐप्स डाउनलोड और यूज करते समय सावधान रहने की जरूरत है. साइबर ठगी से बचने के लिए हमेशा भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप्स डाउनलोड करें. थर्ड पार्टी या संदिग्ध लिंक से ऐप डाउनलोड करने में हमेशा रिस्क बना रहता है. ऐसी जगहों से ऐप के साथ मलेशियल फाइल भी डाउनलोड हो सकती है, जो बड़ा नुकसान कर सकती है.

ऐप परमिशन पर रखें नजर

ऐप डाउनलोड करने के बाद हमेशा यह ध्यान रखें कि उसे कितनी परमिशन की जरूरत है. ऐप्स को अपने फंक्शन के लिए कुछ परमिशन की जरूरत होती है, लेकिन अगर कोई ऐप अतिरिक्त परमिशन मांगती है तो सावधान हो जाने की जरूरत है. किसी भी ऐप को गैर-जरूरी परमिशन न दें. इससे आपका डेटा सुरक्षित रहेगा.

यूजर रिव्यू जरूर देखें

नई ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके यूजर रिव्यू जरूर देखें. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर आसानी से ये रिव्यू देखे जा सकते हैं. अगर किसी ऐप को नेगेटिव रिव्यू ज्यादा मिले हैं तो उसके डिजाइन, फंक्शनिंग या डेटा मैनेजमेंट में दिक्कत हो सकती है. इसलिए हमेशा रिव्यू देखकर ऐप डाउनलोड करने या न करने का फैसला लें.

फोन की परफॉर्मेंस पर रखें नजर

कोई नई ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने फोन की परफॉर्मेंस पर नजर रखें. अगर ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन की स्पीड स्लो हो जाती है, बार-बार विज्ञापन दिखने लगते हैं या बैटरी पहले की बजाय जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. ये इस बात के संकेत हैं कि फोन में ऐप के साथ कोई मालवेयर आ गया है. इसलिए संबंधित ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल कर दें.

ये भी पढ़ें-

100 या 200 नहीं, Samsung Galaxy डिवाइसेस में मिल सकता है 500MP का कैमरा, ये जानकारी आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget