एक्सप्लोरर

Jio Vs Amazon Vs Netflix: नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम को जियो सिनेमा से मिलेगी कितनी चुनौती, देखें तीनों के प्लान

Best OTT Plan: जियोसिनेमा ने आईपीएल 2023 के साथ ओटीटी पर धमाकेदार शुरुआत की है. अब यह प्लेटफॉर्म अपने कंटेंट पर काम कर रहा है और ठोस तैयारियों के साथ उसने प्रीमियम प्लान लॉन्च किया है...

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) टेलीकॉम से लेकर रिटेल तक के बाजार में वर्चस्व कायम कर चुके हैं. अब उनकी कंपनी ओटीटी (OTT) के मैदान में बड़ी तैयारी के साथ उतर चुकी है. जियो सिनेमा (JioCinema) ने हाल ही में अपना सालाना प्रीमियम प्लान लॉन्च किया है, जो पहले से स्थापित नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजन प्राइम (Amazon Prime) और डिज्नी हॉटस्टार (Disney Hotstar) जैसे बड़े ओटीटी प्लेयर्स को कड़ी चुनौती देने वाला साबित हो सकता है.

आईपीएल से हुई धमाकेदार शुरुआत

मुकेश अंबानी की कंपनी को आईपीएल 2023 (IPL 2023) की बदौलत पहले ही करोड़ों ग्राहकों का आधार मिल चुका है. आईपीएल के डिजिटल ब्रॉडकास्ट का अधिकार खरीदने के बाद जियो सिनेमा ने देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को फ्री में आईपीएल के मैच देखने का फायदा दिया. इससे कंपनी को एक झटके में अपने प्लेटफॉर्म से करोड़ों दर्शकों को जोड़ने में सफलता मिली. अब कंपनी इस बड़े आधार को ऐसे पक्के ग्राहकों में तब्दील करने का प्रयास कर रही है, जो उसके प्रीमियम प्लान के लिए भुगतान कर सकें.

सबसे सस्ता किसका प्लान?

आइए देखते हैं कि जियो सिनेमा से नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी हॉटस्टार आदि को किस हद तक टक्कर मिल सकती है. सबसे पहले प्लान की बात. जियो सिनेमा का सालाना प्रीमियम प्लान 999 रुपये का है. वहीं दूसरी ओर अमेजन प्राइम का सालाना प्लान 1,499 रुपये का है. डिज्नी हॉटस्टार का प्रीमियम प्लन भी 1,499 रुपये का है, जबकि विज्ञापनों वाला सुपर प्लान 899 रुपये का है. नेटफ्लिक्स के पास कोई सालाना सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं है. इस तरह देखें तो वैल्यू के हिसाब से जियो सिनेमा के पास बढ़त है, क्योंकि उसका प्लान सबसे सस्ता है.

यहां पर पिछड़ जाता है नेटफ्लिक्स

नेटफ्लिक्स के भारतीय बाजार में उपलब्ध प्लान को देखें तो इसका सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये प्रति माह का है. यह सिर्फ मोबाइल सपोर्टेड प्लान है और सालाना आधार पर यह भी 1,788 रुपये का बैठता है, यानी जियो सिनेमा ही नहीं बल्कि सभी अन्य प्रतिस्पर्धियों के प्रीमियम प्लान की तुलना में भी सबसे महंगा है. इसके अन्य प्लान में 199 रुपये का बेसिक मंथली प्लान, 499 रुपये का स्टैंडर्ड मंथली प्लान और 649 रुपये का प्रीमियम मंथली प्लान शामिल है. वहीं अमेजन प्राइम का मंथली प्लान 299 रुपये का है, जो सालाना के हिसाब से बहुत महंगा बैठता है.

सबसे धांसू किसके फीचर्स?

जियो सिनेमा के प्रीमियम प्लान के साथ कुछ खास बातें भी हैं. आप ये प्लान लेकर स्मार्टफोन, टैबलेट, टीवी जैसे किसी भी डिवाइस पर कंटेंट देख सकते हैं. यह एक साथ 4 डिवाइस पर देखने की सुविधा देता है और 4के रिजॉल्यूशन ऑफर करता है. नेटफ्लिक्स पर इन फीचर्स के लिए आपको 649 रुपये वाला मंथली प्रीमियम प्लान लेना पड़ जाएगा. अमेजन प्राइम ये फीचर्स अपने सालाना प्लान में देता है, लेकिन 3 ही डिवाइस पर एक साथ देख सकते हैं, जबकि डिज्नी हॉटस्टार में 2 ही डिवाइस की सुविधा है. मतलब कीमतों के बाद फीचर्स के मामले में भी जियो सिनेमा बाकियों से बीस है.

कौन है कंटेंट का असली किंग?

अब बचता है सबसे आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण पैमाना... कंटेंट का पैमाना. नेटफ्लिक्स के दर्शक प्रीमियम और एक्सक्लूसिव कंटेंट के कारण उसे पसंद करते हैं. नेटफ्लिक्स पर मनी हीस्ट, स्ट्रेंजर थिंग्स जैसे कई ग्लोबल कंटेंट हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं. यही नेटफ्लिक्स की यूएसपी भी है. हालांकि भारत में नेटफ्लिक्स को खास सफलता नहीं मिली है. डिज्नी हॉटस्टार को एचबीओ का नुकसान हो चुका है. अब डिज्नी हॉटस्टार के खास कंटेंट में मार्वल की फिल्में और सीरिज बचती हैं. अमेजन प्राइम की खासियत दी फैमिली मैन, मेड इन हीवेन, सिटाडेल जैसी सीरिज हैं, जो भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं.

आईपीएल के बाद यहां से सपोर्ट

अब बात जियो सिनेमा की. आईपीएल के बाइ अब जियो सिनेमा को एचबीओ का साथ मिला है. इसका मतलब हुआ कि अब गेम ऑफ थ्रोन्स, दी लास्ट ऑफ अस, हाउस ऑफ ड्रैगन जैसे एचबीओ के ब्लॉकबस्टर कंटेंट जियो सिनेमा पर मिलेंगे. जियो सिनेमा ने वार्नर ब्रदर्स स्टूडियो के साथ भी गठजोड़ किया है, जिससे उसके पास हैरी पॉटर, दी डार्क नाइट, बैटमैन वर्सेस सुपरमैन, जस्टिस लीग जैसे कंटेंट आ गए हैं.

इस मामले में अमेजन प्राइम ‘बीस’

इस तरह देखें तो कंटेंट के मामले में जियो सिनेमा ने अच्छी तैयारी के साथ ओटीटी पर दस्तक दी है. जियो सिनेमा को अपने घरेलू बैनर का भी लाभ मिलेगा और कई बॉलीवुड फिल्में जियो सिनेमा पर एक्सक्लूसिव रहेंगी. कुल मिलाकर कह सकते हैं कि जियो सिनेमा कीमत और फीचर के साथ-साथ कंटेंट के पैमाने पर भी मजबूत दिख रहा है. इन चारों में अमेजन प्राइम एक पैमाने पर बीस साबित होता है कि उसके ग्राहकों को साथ में अमेजन म्यूजिक और अमेजन के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के शानदार ऑफर्स का लाभ मिलता है. अमेजन प्राइम की इस खासियत की काट फिलहाल किसी के पास नहीं है.

ये भी पढ़ें: ATGL पर तीसरे दिन लोअर सर्किट, AGL को छोड़ गिरे अडानी के सारे शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget