एक्सप्लोरर

Jio Freedom offer 2024: जियो के इस स्पेशल ऑफर ने उड़ाई BSNL, Airtel और Vi की नींद, जानें पूरी डिटेल

Jio Special offer: रिलायंस जियो ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक खास ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत यूज़र्स काफी रुपये बचा सकेंगे. आइए हम आपको इसकी डिटेल बताते हैं.

Jio Independence Day 2024 Offer: आज पूरे भारत देश में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर कई टेलीकॉम कंपनियों ने कई खास ऑफर्स दिए हैं. इस मौके पर जियो ने भी एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जो उनके विरोधियों यानी एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और खासतौर पर बीएसएनएल को कड़ी टक्कर दे सकता है. 

जियो का शानदार ऑफर

जियो के इस ऑफर का नाम फ्रीडम ऑफर है. जियो का यह खास ऑफर उन लोगों के लिए है, जो अपने घर में वाई-फाई लगवाना चाहते हैं. दरअसल, अगर आप एयरटेल, वीआई या बीएसएनएल की तरह किसी भी ब्रॉडबैंड सर्विस देने वाली कंपनी की वाई-फाई सर्विस को अपने घर में लगवाएंगे तो आपको वन-टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज देना ही पड़ता है. 

रिलायंस जियो की वाई-फाई सर्विस यानी जियो एयरफाइबर को इंस्टॉल करवाने के लिए भी ग्राहकों को वन-टाइम इंस्टॉलेशन चार्ज देना पड़ता है, जिसकी फीस 1000 रुपये है. हालांकि, जियो ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जियो एयरफाइबर के अपने नए ग्राहकों को फ्री में इंस्टॉलेशन सर्विस देने का ऑफर दिया है.

1000 रुपये का होगा फायदा

इसका मतलब है कि अगर आप जियो एयरफाइबर की नई सर्विस अपने घर में लगवाएंगे तो आपको 1000 रुपये की वन-टाइम इंस्टॉलेशन फीस नहीं देनी होगी. इससे आप सीधे तौर पर 1000 रुपये की बचत कर सकते हैं. हालांकि, जियो के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए कुछ नियमों का मानना जरूरी है. 

जियो का यह फ्रीडम ऑफर 3 महीने वाले ब्रॉडबैंड प्लान के लिए है. जियो के इस प्लान के लिए यूज़र्स को 2121 रुपये खर्च करने होंगे. इस एयरफाइबर प्लान के साथ यूज़र्स को 30Mbps की इंटरनेट स्पीड, 1000GB डेटा, 14 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन का फायदा मिलता है. हालांकि, कुछ समय पहले तक बीएसएनएल भी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को मुफ्त में इंस्टॉलेशन की सुविधा दे रहे थे. हालांकि, एयरटेल ने अभी तक ऐसे किसी ऑफर का ऐलान नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:

Sony Liv और Disney Plus Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन देने वाला रिचार्ज प्लान, वो भी सिर्फ ₹95 से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
Uber Eats Drone Delivery:पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
पिज्जा हो या बर्गर, अब आसमान से होगी डिलीवरी! Uber Eats का नया प्लान
DoT SIM Card limit: अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट
अब अपने नाम पर नहीं रख पाएंगे 9 से ज्यादा सिम, तय हो गई लिमिट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget