एक्सप्लोरर

क्या आपका फोन आपकी हर बात सुन रहा है, जानिए कैसे रोक सकते हैं ये 'चुपचाप चल रही जासूसी'

आपका फोन चुपचाप आपकी बातें सुन रहा है? जानिए कैसे रोके Siri, Google Assistant और दूसरी ऐप्स को और पाएं स्मार्टफोन प्राइवेसी से जुड़े आसान टिप्स.

सोचिए आप अपने दोस्त से बस यूं ही बोल देते हैं, 'यार अब तो बाइक लेनी है' और थोड़ी देर बाद फेसबुक या इंस्टाग्राम पर बाइक के ऐड्स दिखने लगते हैं. अजीब लगता है न? ऐसा लगने लगता है जैसे हमारा फोन हमारी हर बात चुपचाप सुन रहा हो. तो क्या ये सच है? और अगर हां, तो इससे कैसे बचें?

फोन सुनता क्यों है?

आपके फोन में जो Siri, Google Assistant या Alexa जैसे वॉयस असिस्टेंट होते हैं, वो हर वक्त 'Hey Siri' या 'OK Google' जैसे कमांड सुनने के लिए एक्टिव रहते हैं. यानी आपका फोन हमेशा कुछ न कुछ सुन रहा होता है ताकि वो तुरंत जवाब दे सके.

पर दिक्कत तब होती है जब ये सुनने की आदत सिर्फ कमांड तक सीमित नहीं रहती, बल्कि आपकी पर्सनल बातचीत तक पहुंच जाती है.

इससे कंपनियों को क्या फायदा?

सीधी सी बात है जितनी ज़्यादा जानकारी, उतना पर्सनल ऐड. अगर कंपनियों को पता चल जाए कि आप हाल ही में ट्रैक सूट्स की बात कर रहे थे, तो अगले ही पल आपको ट्रैक सूट के ऐड्स दिखने लगते हैं और ये सब होता है आपके डेटा से, आपकी बातों से, आपकी हरकतों से और आपकी ऐप परमिशन से.

कैसे करें टेस्ट की क्या वाकई सब सुन रहा है फोन?

अगर आपको पता करना है कि आपका फोन भी आपकी बात सुन रहा है या नहीं तो इन तीन स्टेप्स से इसका पता लगाया जा सकता है. पहला तो ये कि कोई ऐसा टॉपिक चुनिए जिससे आपका कोई वास्ता नहीं है, जैसे 'बिल्ली के नाखून काटना.' कुछ दिन तक अपने फोन के पास सिर्फ इसी टॉपिक पर बात करें, लेकिन इस बीच इससे जुड़ा कुछ भी मोबाइल में सर्च मत कीजिए. फिर देखिए क्या आपको इससे जुड़े ऐड्स दिखने लगे हैं? अगर हां, तो कुछ तो गड़बड़ है जनाब!

कैसे रोके फोन की ‘जासूसी’?

इस जासूसी को रोकने के लिए सबसे पहले यूजर्स को अपने फोन का वॉयस असिस्टेंट को कहिए बंद करना होगा और वो आईफोन और एंड्रॉएड में कैसे होगा ये हम नीचे आपको स्टेप बाई स्टेप समझा रहे हैं.  

iPhone (iOS) में:

  • सबसे पहले आपको अपने आईफोन के सेटिंग्स में जाना है. यहां से  Siri & Search इस ऑप्शन पर क्लिक करना है. 
  • वहां जाकर 'Hey Siri' और 'Press Side Button for Siri' दोनों को बंद कर दीजिए. 

Android में:

  • सबसे पहले Google ऐप खोलिए, वहां से प्रोफाइल पर जाएं. फिर Settings में जाएं. फिर Google Assistant में General ऑप्शन पर क्लिक करके Google Assistant को OFF कर दीजिए.

2. कैसे चेक करें कि आपके फोन का माइक एक्सेस किस-किस को दिया है

अगर आपके पास एंड्रॉएड फोन है तो सबसे पहले आपको उस फोन के सेटिंग में जाना होगा. वहां के बाद Privacy > Permission Manager > Microphone में जाएं और वहां से सारे गैरजरूरी ऐप्स का माइक एक्सेस बंद कर दें.

ठीक इसी तरह अगर आप iPhone यूजर हैं तो सबसे पहले आपको सेटिंग्स में जाना है. वहां से प्राइवेसी और माइक्रफोन को क्लिक करके हर ऐप को देखिए. जो जरूरी नहीं, उसका स्विच बंद कर दीजिए

कैमरा और माइक को ढकना भी काम का तरीका है

अगर आपको थोड़ा ज्यादा प्राइवेसी चाहिए, तो फोन के कैमरा पर स्टिकर या स्लाइड कवर लगा दीजिए और माइक को भी कभी-कभी टेप से कवर कर सकते हैं. बस इश तरीके से कॉल करने में दिक्कत हो सकती है.

कुछ और स्मार्ट टिप्स जिससे आप प्राइवेट रख सकते हैं अपनी लाइफ

  • सिर्फ भरोसेमंद ऐप्स को ही परमिशन दें. 
  • ऐप डाउनलोड करते वक्त ध्यान दें कि वह किस-किस चीज की परमिशन मांग रहा है.
  • फोन और ऐप्स को टाइम से अपडेट करते रहें.
  • VPN का इस्तेमाल करें ताकि आपकी इंटरनेट एक्टिविटी कोई ट्रैक न कर सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget