एक्सप्लोरर

क्या आपके आधार कार्ड का हो रहा गलत इस्तेमाल? ऐसे फटाफाट कर सकते हैं चेक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

How to Check Aadhar Card: डिजिटल दौर में जहां पहचान की चोरी तेजी से बढ़ रही है, वहां जरूरी हो जाता है कि हम समय-समय पर यह जांचते रहें कि हमारा आधार नंबर कहीं किसी गलत काम में तो नहीं इस्तेमाल हो रहा.

How to Check Aadhar Card: डिजिटल दौर में जहां पहचान की चोरी तेजी से बढ़ रही है, वहां जरूरी हो जाता है कि हम समय-समय पर यह जांचते रहें कि हमारा आधार नंबर कहीं किसी गलत काम में तो नहीं इस्तेमाल हो रहा. आधार कार्ड देश के सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है. यह बैंक अकाउंट, सिम कार्ड और सरकारी योजनाओं से जुड़ा होता है. अच्छी बात यह है कि UIDAI ने कुछ ऐसे टूल्स उपलब्ध करवाए हैं जिनकी मदद से आप यह देख सकते हैं कि आपके आधार का इस्तेमाल कब, कहां और कैसे हो रहा है.

UIDAI की वेबसाइट से कर सकते हैं पता

जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं. यह आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए एकमात्र सुरक्षित पोर्टल है. किसी भी थर्ड पार्टी या अनजान वेबसाइट का इस्तेमाल न करें इससे आपके डेटा की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है.

"Aadhaar Authentication History" टूल का इस्तेमाल करें

वेबसाइट के होमपेज पर "My Aadhaar" सेक्शन में जाएं और वहां से "Aadhaar Authentication History" का विकल्प चुनें. इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज करें.

ओटीपी प्राप्त करें

"Send OTP" पर क्लिक करें. इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा. उस OTP को दर्ज कर आगे बढ़ें.

अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री जांचें

अब आप यह देख पाएंगे कि आपके आधार नंबर का उपयोग किन-किन सेवाओं और जगहों पर किया गया है. इसमें बायोमेट्रिक, ओटीपी और डेमोग्राफिक ऑथेंटिकेशन शामिल होंगे. अगर कोई ऐसा इस्तेमाल दिखे जो आपने नहीं किया, तो सावधान हो जाएं.

गलत इस्तेमाल दिखे तो क्या करें?

अगर आपको लगता है कि आपके आधार का कहीं अनधिकृत या संदिग्ध तरीके से उपयोग हुआ है, तो तुरंत UIDAI से संपर्क करें. आप टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं. साथ ही, आप UIDAI पोर्टल से अपने आधार नंबर को अस्थायी रूप से लॉक भी कर सकते हैं जब तक मामला सुलझ न जाए.

यह भी पढ़ें:

Apple Watch की बिक्री में भारी गिरावट, 2024 में 20% घटी, जानिए क्या है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
फोन बेचने से पहले ये 5 जरूरी काम करना न भूलें, वरना...
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? थोड़ी देर में पहला रुझान
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
दीपक बालियान को देर रात पुलिस ने उठाया, CJP बोली- 'क्या हम इमरजेंसी...'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget