एक्सप्लोरर

लॉटरी के लालच में दी जरूरी डिटेल, शाम होते-होते लग गया लाखों का चूना, नई तरह के Scam से ऐसे बचें

उत्तराखंड में एक व्यक्ति ने लॉटरी में जीते पैसे पाने के लालच में लाखों रुपये गंवा दिए. साइबर ठगों ने उसे बातों में फंसाया और उसकी सारी जरूरी डिटेल्स जुटा लीं. इसके बाद उसके खाते से लाखों उड़ गए.

देशभर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और फिर देखते ही देखते ही उनकी मेहनत की कमाई को बैंक अकाउंट से गायब कर देते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के एक व्यक्ति के साथ हुआ. साइबर ठगों ने उसे लॉटरी जीतने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था. लॉटरी में जीते पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर उससे संवेदनशील जानकारी जुटाई और उसे लाखों की चपत लगा दी. 

ऐसे की गई ठगी

ठगों ने पीड़ित के पास फोन किया कि उसने 25 लाख रुपये की लॉटरी जीती है. पीड़ित ने कोई लॉटरी नहीं खरीदी थी, लेकिन ठगों ने उसे बताया कि लकी ड्रॉ में उसका नाम आया है. फोन कॉल्स और वीडियो कॉल के जरिये ठगों ने उसे एक जैसी जानकारी देकर भरोसा जीत लिया और पीड़ित उनकी बातों पर विश्वास करने लगा. इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने पहले पीड़ित से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 10,000 रुपये ले लिए.

ऐप डाउनलोड कर फंसा पीड़ित

जब पीड़ित ने उनसे अपने जीते हुए पैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा तो उन्होंने GST और अन्य टैक्स के नाम पर 30,000 रुपये और ले लिए. आखिर में उन्होंने पीड़ित के पास एक लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करने को कहा. पीड़ित ने ऐप डाउनलोड कर उसमें अपने आधार नंबर, पैन कार्ड नंबर समेत सभी संवेदनशील जानकारियां भर दीं. शाम होते-होते पीड़ित के खाते से पहले 2 लाख और फिर 1.60 लाख रुपये कट गए. तब जाकर उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ. 

ऐसे रहें सावधान

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है. इसके लिए हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आए. अगर कोई अनजान व्यक्ति आपसे संवेदनशील जानकारी मांग रहा है तो सतर्क रहें और उससे कोई भी ऐसी जानकारी शेयर न करें. इसके अलावा किसी भी अनजान नंबर या अनजान व्यक्ति की तरफ से भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें. 

ये भी पढ़ें-

Galaxy Ring को लेकर Samsung का बड़ा ऐलान, अब 2 नए साइज में होगी उपलब्ध, इस तारीख से शुरू होगी बिक्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget