एक्सप्लोरर

AI आपके फोन से चुरा रहा है डेटा? जानें कौन-कौन से टूल्स आपकी जासूसी कर रहे हैं और कैसे बचें

AI Stealing Data: आजकल हम सभी किसी न किसी रूप में AI तकनीकों से जुड़े हुए हैं फिर चाहे वह ChatGPT या Microsoft Copilot जैसे AI असिस्टेंट हों या स्मार्टवॉच के ज़रिए हमारी फिटनेस ट्रैकिंग.

AI Stealing Data: आजकल हम सभी किसी न किसी रूप में AI तकनीकों से जुड़े हुए हैं फिर चाहे वह ChatGPT या Microsoft Copilot जैसे AI असिस्टेंट हों या स्मार्टवॉच के ज़रिए हमारी फिटनेस ट्रैकिंग. ये टेक्नोलॉजीज़ जहां हमारी ज़िंदगी को आसान बनाती हैं, वहीं ये हमारी निजता (privacy) पर गंभीर सवाल भी खड़े करती हैं. वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में साइबरसिक्योरिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर क्रिस्टोफर रमज़ान ने इस बात पर रिसर्च की है कि कैसे आधुनिक AI सिस्टम हमारी पर्सनल जानकारी इकट्ठा करते हैं और हम इनसे अपनी प्राइवेसी कैसे सुरक्षित रख सकते हैं.

कैसे AI टूल्स आपकी जानकारी जुटाते हैं?

क्रिस्टोफर बताते हैं कि जनरेटिव AI जैसे ChatGPT और Google Gemini में आप जो भी लिखते हैं—प्रश्न, जवाब, या सुझाव—वह सब रिकॉर्ड होकर स्टोर होता है और मॉडल को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि OpenAI जैसे प्लेटफॉर्म आपको ट्रेनिंग के लिए डेटा इस्तेमाल न करने का विकल्प देते हैं, फिर भी आपकी इनपुट की गई जानकारी स्टोर जरूर की जाती है. कई कंपनियां दावा करती हैं कि वे आपका डेटा अनाम (anonymised) करती हैं लेकिन जोखिम हमेशा रहता है कि वह डेटा फिर से पहचान में आ सकता है.

प्रिडिक्टिव AI और सोशल मीडिया

जनरेटिव AI के अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram और TikTok भी लगातार आपके व्यवहार का विश्लेषण करते हैं. हर पोस्ट, फोटो, वीडियो, लाइक, शेयर, कमेंट even कितनी देर आपने कुछ देखा ये सभी जानकारी AI सिस्टम को आपकी एक डिजिटल प्रोफाइल बनाने में मदद करती है. स्मार्ट डिवाइसेज़ जैसे स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर और होम स्पीकर्स भी लगातार बॉयोमैट्रिक डेटा, वॉयस रिकग्निशन, और लोकेशन ट्रैकिंग से डेटा इकट्ठा करते हैं.

आपकी प्राइवेसी पर खतरा

रमज़ान बताते हैं कि AI टूल्स का डेटा अक्सर क्लाउड में स्टोर होता है. इसका मतलब है कि कोई तीसरा पक्ष भी उस डेटा तक पहुंच सकता है. स्मार्टवॉच या वॉइस डिवाइसेज़ से रिकॉर्ड हुई जानकारी को AI एल्गोरिद्म सुधारने या यूज़र प्रोफाइल बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसका सीधा असर डेटा प्राइवेसी कानूनों और यूज़र की सुरक्षा पर पड़ता है.

कितनी सुरक्षित है आपकी जानकारी?

सबसे बड़ी समस्या है पारदर्शिता की कमी. लोग यह नहीं जानते कि उनका कौन-सा डेटा इकट्ठा किया जा रहा है, उसका उपयोग कैसे हो रहा है और किसके साथ साझा किया जा रहा है. कंपनियां जटिल भाषा में लिखी प्राइवेसी पॉलिसी बनाती हैं जिन्हें पढ़ना और समझना आम यूज़र्स के लिए मुश्किल होता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, औसतन लोग सिर्फ 73 सेकंड में टर्म्स ऑफ सर्विस पढ़कर "Agree" कर देते हैं जबकि उसे सही से समझने में 30 मिनट से ज़्यादा समय लग सकता है.

AI कंपनियां भले ही भरोसेमंद हों, लेकिन उनके डेटा सेंटर साइबर हमलों के खतरे से पूरी तरह सुरक्षित नहीं होते. हैकर्स या विदेशी एजेंसियां इन डिवाइसेज़ और सर्वरों को टारगेट करके आपकी संवेदनशील जानकारी चुरा सकती हैं.

क्या करना चाहिए आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए?

रमज़ान कुछ महत्वपूर्ण सुझाव देते हैं

  • AI टूल्स में कभी भी व्यक्तिगत जानकारी ना डालें जैसे नाम, जन्मतिथि, पता, आधार/पैन नंबर आदि.
  • ऑफिस में AI का उपयोग करते वक्त गोपनीय जानकारी शेयर ना करें, जैसे व्यापारिक राज़ या क्लाइंट डेटा.
  • जो चीज़ आप सार्वजनिक नहीं करना चाहेंगे, वो कभी भी AI टूल्स को न बताएं.
  • स्मार्ट डिवाइसेज़ को जरूरत ना हो तो बंद कर दें. केवल "Sleep Mode" में होना पर्याप्त नहीं होता. डिवाइस अक्सर बैकग्राउंड में सुन रहे होते हैं.
  • प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें. जानिए आपने किस चीज़ की अनुमति पहले ही दे दी है.

यह भी पढ़ें:

Air India विमान हादसे की गुत्थी सुलझाएगा ये छोटा सा डिवाइस! जानिए कैसे और क्या-क्या रिकॉर्ड करता है DVR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Phone Slowing Problem: सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
सर्दियों में फोन स्लो क्यों हो जाता है? जान लें कारण
Video Editing Tips : वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
वीडियो में डालना है क्रिएटिविटी का तड़का? जानें एडिटिंग के नए तरीके
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
OnePlus 16 Price : OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा
OnePlus 16 खरीदने के लिए खर्च करने होंगे 1.4 लाख? लॉन्च से पहले दावा

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
कांग्रेस से होगी 11 हजार करोड़ के नुकसान की वसूली? व्यापारी बोले- 'हमें मुआवजा चाहिए'
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
मनप्रीत सिंह बादल की बेटी की रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, दिल्ली में जुटे कई बड़े नेता
IND vs NZ: मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
मोहम्मद सिराज बाहर, पहले ODI में टीम इंडिया ने लिया बड़ा रिस्क, देखें दोनों की प्लेइंग XI
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा, रणबीर कपूर ने भी लीक कर दिया प्लान
'रामायण' का आएगा पार्ट 3? नमित मल्होत्रा की वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
हिंदू-यहूदी गठबंधन से घबराया पाकिस्तान, मुनीर बोले-'मुसलमानों के लिए...'
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
बंदूक चल गी तेरी...लहंगा पहन हसीना ने ढाया कहर, कुंवारों की हालत खराब
Embed widget