एक्सप्लोरर

IRCTC एक बार फिर डाउन, टिकट बुक करने में हो रही है दिक्कत, यूजर्स परेशान

भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग ऐप और वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इस महीने यह तीसरी बार है, जब IRCTC डाउन हुई है और लोगों को टिकट बुकिंग कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

IRCTC Down: भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग ऐप और वेबसाइट एक बार फिर डाउन हो गई है. इस महीने यह तीसरी बार है, जब IRCTC डाउन हुई है और लोगों को टिकट बुकिंग कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तत्काल टिकट बुकिंग के समय में IRCTC डाउन हुई है और इस वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सुबह करीब 10:12 बजे IRCTC वेबसाइट डाउन होने की करीब 1,500 रिपोर्ट्स मिली थीं. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत देश के कई शहरों से ये रिपोर्ट्स मिली थीं.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की शिकायतें

IRCTC डाउन होने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा कि तत्काल बुकिंग के दौरान यह क्या बकवास है. कैप्चा नजर नहीं आ रहा है. रिलोड पर क्लिक करने पर अनेबल टू परफॉर्म ट्रांजेक्शन दिखा रहा है. IRCTC फिर डाउन हो गई है. 

एक और यूजर ने लिखा कि IRCTC ऐप और वेबसाइट दोनों क्रैश हो गई है. कैप्चा सर्वर क्रैश हो गया है. उन्हें कैप्चा 2.0 छोड़कर क्लाउड पर शिफ्ट होना चाहिए. इस यूजर ने रेलमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि अगर आप लोग IRCTC को नहीं चला सकते तो इसे एक्सपर्ट और पेशेवर लोगों के सहारे छोड़ देना चाहिए. किसी को इसके लिए जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी.

दिसंबर का तीसरा बड़ा आउटेज

भारतीय रेलवे में यह इस महीने का तीसरा बड़ा आउटेज है. इससे पहले 9 दिसंबर को ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म एक घंटे तक मरम्मत के चलते और 26 दिसंबर को भी मैंटेनेंस एक्टिविटी के चलते काफी देर तक बंद रहा था. इस दौरान भी तत्काल टिकट बुक करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे.

IRCTC ने अपनी एक एडवायजरी में कहा था कि अपनी टिकट कैंसिल करवाना चाह रहे लोग कस्टमर केयर को फोन कर ऐसा कर सकते हैं. इसके अलावा वो टिकट डिपॉजिट रिसीट (TDR) के लिए ईमेल कर सकते हैं. IRCTC ने संपर्क के लिए 14646, 08044647999, 08035734999 नंबर मुहैया करवाए थे. टिकट से जुड़ी परेशानी के समाधान के लिए etickets@irctc.co.in पर मेल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

नए साल से बदल जाएंगे WhatsApp, UPI और Prime Video के ये नियम, लाखों लोगों पर पड़ेगा असर, अभी कर लें नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
अब फोन बनेगा एडिटिंग स्टूडियो, एंड्रॉयड पर आया Adobe Premiere
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
स्मार्ट Siri का इंतजार पड़ा महंगा, iPhone यूजर्स को मिलेगा Compensation Claim
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
AI से बनेगा कंटेंट और बढ़ेगी शॉपिंग, YouTube का बड़ा अपडेट
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम
Gemini को मिला Apps का कंट्रोल, AI अब करेगा ज्यादा काम

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget