एक्सप्लोरर

IRCTC ने कहा, डाउनलोड न करें ये खतरनाक एप, लग जाएगा चूना

Scam : IRCTC ने नए स्कैम का पर्दाफाश किया है. IRCTC ने एक एप का नाम बताते हुए एडवाइजरी जारी की है कि लोग इस एप को कतई डाउनलोड न करें. आइए एप का नाम जानते हैं.

IRCTC Advisory : IRCTC ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को 'irctcconnect.apk' नाम के संदिग्ध एंड्रॉइड एप्लिकेशन को डाउनलोड नहीं करने की चेतावनी दी है. इस ऐप को वॉट्सएप और टेलीग्राम जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के यूजर्स के पास भेजा जा रहा है, और उनसे डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है. इस एप को लेकर IRCTC ने कड़ी चेतावनी दी है कि यूजर्स इसे डाउनलोड न करें. यह एप हार्मफुल है. यह फोन में इंस्टॉल होने पर आपके फोन पर कब्जा जमा सकती है. आपकी निजी जानकारी हैकर्स तक पहुंचा सकती है. 

अब IRCTC वाले बनकर स्कैम कर रहे साइबर ठग

IRCTC का कहना है कि ऐप के पीछे साइबर ठग IRCTC से होने का दावा करते हैं. खुद को IRCTC का अधिकारी बताकर वे आपकी पर्सनल जानकारी, जैसे कि आपकी यूपीआई डिटेल और अन्य महत्वपूर्ण क्रेडिट/डेबिट कार्ड बैंकिंग डिटेल तक पहुंचने के लिए जाल बिछाते हैं. इसलिए जरूरी है कि इस ऐप को डाउनलोड करने से बचा जाए और इसी तरह के किसी भी संदिग्ध ऐप से सावधान रहा जाए.

ये है IRCTC की ऑफिशियल एप

जालसाज बड़े पैमाने पर एक फिशिंग लिंक लोगों को भेज रहे हैं. ये ठग फिशिंग लिंक पर क्लिक करवाने के लिए IRCTC के अधिकारियों का झूठा रूप धारण कर रहे हैं. आपको पता होना चाहिए कि फिशिंग लिंक इतने खतरनाक है, इनपर क्लिक करने के साथ ही, आपकी सभी डिटेल साइबर चोरों के हाथ लग सकती है. IRCTC ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे इस एप्लिकेशन को इंस्टॉल न करें और ऐसे धोखेबाजों से खुद को सुरक्षित रखें. IRCTC का आधिकारिक 'IRCTC Rail Connect' मोबाइल ऐप हमेशा गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से डाउनलोड करें.

नोट : IRCTC कभी भी अपने कस्टमर्स से उनके पिन, ओटीपी, पासवर्ड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड डिटेल, नेट बैंकिंग पासवर्ड या यूपीआई डिटेल नहीं मांगता है.

यह भी पढ़ें - 40 हजार के बजट में ये हैं बढ़िया लैपटॉप, एडिटिंग से लेकर गेमिंग तक इनमें सब कुछ हो सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget