एक्सप्लोरर

पेजर ब्लास्ट के बाद बढ़ीं Motorola की मुश्किलें! इस देश ने बैन कर दिए सारे फोन, पढ़ें पूरा मामला

लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे. आरोप है कि इन पेजरों में विस्फोटक लगाए गए थे. ईरान सरकार ने इस घटना के बाद मोटोरोला मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया है.

लेबनान में पेजर ब्लास्ट की घटनाओं के बाद ईरान ने मोटोरोला मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया है. दरअसल, हिजबुल्ला के सदस्यों की पेजर में ब्लास्ट होने से जान चली गई थी. ईरान सरकार का मानना है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए ये कदम उठाना बेहद जरूरी है. 

लेबनान में हुए पेजर ब्लास्ट में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे. आरोप है कि इन पेजरों में विस्फोटक लगाए गए थे. ईरान सरकार ने इस घटना के बाद मोटोरोला मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया है. ईरान सरकार का मानना है कि इस फोन का इस्तेमाल कर इस तरह की गतिविधि दोबारा हो सकती है. हीं, इस बैन से ईरान में मोटोरोला फोन की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लग गई है. 

ईरान सरकार ने इस वजह से लिया फैसला

ईरान सरकार का कहना है कि ये फैसला देश की सुरक्षा के मध्यनजर लिया गया है. इस फैसले का ईरान के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी असर पड़ सकता है. अब ये देखना होगा कि अन्य देश इस फैसले पर क्या फीडबैक देते हैं. अब ये भी देखना होगा कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए ईरान सरकार क्या कदम उठाती है. ईरान सरकार का ये फैसला सुरक्षा, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों को उठाता है. 

जानें क्यों होता है पेजर का इस्तेमाल

ज्यादातर लोग पेजर का इस्तेमाल बेस स्टेशन या किसी सेंट्रल डिस्पैच से रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए मैसेज रिसीव करने के लिए करते हैं. ये मैसेज न्यूमैरिक, जैसे- फोन नंबर, या अल्फान्यूमैरिक जैसे- टेक्स्ट हो सकते हैं. मैसेज भेजने के लिए टू-वे पेजर्स का इस्तेमाल किया जाता है.  जब कोई मैसेज आता है तो पेजर की टोन बजती है. पेजर मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता है.  इसलिए ये कम्युनिकेशन का भरोसेमंद जरिया माना जाता है. मुश्किल हालात में ये अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में मददगार साबित होता है.

किन देशों में आज भी इस्तेमाल होता है पेजर?

बता दें कि पेजर का इस्तेमाल अमेरिका, जापान, ब्रिटेन, कनाडा, स्विट्जरलैंड जैसे देशों में होता है. इसका इस्तेमाल हॉस्पिटल और हेल्थकेयर सेक्टर में किया जाता है. हालांकि, उनकी संख्या बहुत कम है. जिन देशों में इंटरनेट की कवरेज बेहद खराब है, वहां इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इतने तरह के होते हैं पेजर

बता दें कि पेजर में स्ट्रांग बैटरी लाइफ मिलती है. ये सिंगल चार्ज में पूरे हफ्ते चल जाता है. यह मोबाइल की तुलना में जल्दी मैसेज सेंड करता है. पेजर दो तरह का होता है. पहले वन-वे-पेजर- इसमें यूजर्स केवल मैसेज रिसीव कर सकते थे, लेकिन जवाब नहीं दे सकते थे. वहीं, टू-वे-पेजर में मैसेज रिसीव करने के साथ ही जवाब भी भेजा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

मार्केट में नया स्कैम! Youtube Video लाइक कर शख्स ने गंवा दिए 56 लाख रुपये, आप न करें ये गलती

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget