एक्सप्लोरर

iQOO Neo 9 Pro भारत में हुआ लॉन्च, 120W फास्ट चार्जिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट और धांसू गेमिंग प्रोसेसर से लैस

iQOO Neo 9 Pro Launched: आइकू ने आखिरकार अपने इस नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की चर्चाएं पिछले काफी महीनों से हो रही थी. आइए हम आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स बताते हैं.

iQOO Neo 9 Pro: आइकू ने आखिरकार अपने उस स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है, जिसके बारे में पिछले कई महीनों से चर्चाएं की जा रही थी. इस फोन का iQOO Neo 9 Pro है, जिसके एक शानदार डिस्प्ले, धांसू प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

iQOO Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक हो सकता है. इस फोन की स्क्रीन में 1.5K रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP के Sony IMX920 सेंसर के साथ आता है, जबकि दूसरा कैमरा 8MP के अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है. इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में एक एलईडी फ्लैश दिया गया है. 

फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.45 अपर्चर के साथ आता है.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट दिया गया है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno 740 GPU के साथ आता है.

सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड FunTouchOS 14 पर रन करता है. कंपनी ने तीन साल तक एंड्रॉयड वर्ज़न अपग्रेड्स और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स का वादा किया है.

बैटरी: इस फोन में 5160mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है.

कनेक्टिविटी: डुअल-सिम, 5G, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बेइदोउ और NavIC सपोर्ट दिया गया है.

फोन के कलर्स और कीमत

इस फोन को दो कलर विकल्पों में लॉन्च किया गया है. एक विकल्प फीयरी रेड कलर में आता है, जिसका वज़न 190 ग्राम है और दूसरा विकल्प कॉनकोर ब्लैक कलर में आता है, जिसका वज़न 196 ग्राम का है.

  • 8GB + 128GB वाले वेरिएंट कीमत 35,999 रुपये  है.
  • 8GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है.
  • 12GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है.

फोन की बिक्री और सभी ऑफर्स

इस फोन को 23 फरवरी की दोपहर 12 बजे से आइकू स्टोर और अमेज़न के प्लेटफॉर्म पर बेचा जाएगा. वहीं, इस फोन को यूज़र्स आज यानी 22 फरवरी की दोपहर 1 बजे से प्री-बुक भी कर सकते हैं.

कंपनी ने इस फोन पर लॉन्च ऑफर के रूप में 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 26 फरवरी तक 1000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट देने का फैसला किया है. इसके अलावा जो यूज़र्स ICICI और HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे, उन्हें 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जाएगा.

इसके अलावा आइकू और वीवो स्मार्टफोन के यूज़र्स 4000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं, जबकि बाकी कंपनी का स्मार्टफोन यूज़ करने वाले यूज़र्स 2000 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel ने लॉन्च किए इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान्स, कीमत सिर्फ ₹195 से शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है USB Tethering? एक सेटिंग से सुपरफास्ट बन जाता है इंटरनेट
क्या है USB Tethering? एक सेटिंग से सुपरफास्ट बन जाता है इंटरनेट
Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?
Meta, X और YouTube कंटेंट हटाने का फैसला कैसे लेते हैं, क्या है पॉलिसी?
बार-बार आने वाले बिजनेस मैसेज से मिलेगी राहत! WhatsApp ला रहा नया सिस्टम
बार-बार आने वाले बिजनेस मैसेज से मिलेगी राहत! WhatsApp ला रहा नया सिस्टम
नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को लगा बड़ा झटका! जानें कैसे
नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को लगा बड़ा झटका! जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget