एक्सप्लोरर

 लॉन्च हुआ iQOO 11 5G, ऊंची कीमत के बावजूद यहां से खरीदने पर बच जाएंगे पूरे 10,000

नए साल पर अपने लिए एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आईक्यू ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज बाजार में लॉन्च कर दिया है. जानिए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन. 

iQOO 11 5G Launched: हर कोई चाहता है कि उसके पास एक प्रीमियम मोबाइल फोन हो जिसमें उसे अच्छा कैमरा, बैटरी, रैम और स्टोरेज ऑप्शन मिले. अगर नए साल पर आप भी अपने लिए एक ऐसा ही स्मार्टफोन तलाश रहे है तो आज बाजार में आईक्यू ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने iQOO 11 5G को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. आइक्यू 11 5जी 12 जनवरी से बिक्री के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर उपलब्ध होगा. जानिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और इस पर मिल रहे खास ऑफर के बारे में.

आईक्यू 11 5जी के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.7 इंच की सैमसंग ई6 एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 144hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. बात करें प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जेनरेशन 2 चिपसेट दिया गया है. मोबाइल फोन दो स्टोरेज ऑप्शन 8/256 और 16/256 जीबी में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एंड्राइड 13 पर पेश किया है और बताया कि इसे 3 एंड्राइड अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे. 

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में रियल साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN5 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 13 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा होगा. वही, फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 120 वॉट के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में महज 8 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है.

कीमत

आईक्यू ने इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा है जिसमें पहला 8/256gb और दूसरा 16/256gb है. कीमत की बात करें तो 8GB रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है जबकि 16 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रूपये है. इस स्मार्टफोन पर लोगों को कई ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं. 

आईक्यू 11 5जी के टॉप मॉडल पर आप 10,000 रुपये की बचत कर सकते हैं. अगर आप एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदते हैं तो 5,000 रूपये का डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं. वही, ग्राहकों को 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट बतौर एक्सचेंज बोनस के रूप में भी मिलेगा. अलग-अलग डिस्काउंट के बाद आप इस स्मार्टफोन को 10,000 रुपये की छूट पर खरीद सकते हैं.  

जल्द लांच होंगे ये स्मार्टफोन

आईक्यू के अलावा इस महीने रियल मी जीटी Neo 5 और मोटो X40 स्मार्टफोन भी बाजार में लॉन्च होगा. रियल मी जीटी neo 5 को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 2 बैटरी विकल्प ग्राहकों को मिलेगा. मोटो X40 में ग्राहकों को 4600 एमएएच की बैटरी मिल सकती है जो 125 वॉट के वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है.

यह भी पढ़ें: वॉट्सऐप में आ रहा नया फीचर, अब फोटो-GIF या वीडियो... कुछ भी फॉरवर्ड करने पर दिखेगा ये खास मैसेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget