एक्सप्लोरर

समुद्र में डूबा फोन कई दिन बाद वापस मिला, इस फीचर से लगा मालिक का पता, पहली बार हुआ ऐसा

ब्राजील में एक स्विमर को समुद्र में आईफोन मिला था. कई दिन तक पानी में डूबे रहने के बावजूद यह ठीक तरीके से काम कर रहा था. स्विमर ने मेडिकल आईडी की मदद से उसका असली मालिक ढूंढ निकाला.

समुद्र में खोए फोन का वापस मिलना बहुत मुश्किल है. सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि पानी में गिरकर फोन खराब हो जाता है और उसके मालिक का पता लगाना लगभग अंसभव हो जाता है. हालांकि, एक दुर्लभ मामले में समुद्र में गिरा आईफोन न केवल सही तरीके से काम कर रहा था बल्कि उसे उसके मालिक के पास भी पहुंचा दिया गया. यह एक ऐसे फीचर की मदद से हुआ, जिसे आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है. आइये पूरा मामला जानते हैं.

लगभग 10 फीट गहरे पानी में मिला था आईफोन 

यह मामला ब्राजील के साओ पाउलो के Maresias बीच का है. यहां थियागो इतागाकी नामक एक व्यक्ति को समुद्र में स्विमिंग के दौरान एक आईफोन दिखा. बीच से करीब 10 मीटर दूर यह लगभग 10 फीट गहरे पानी में डूबा हुआ था. उन्होंने वहां से फोन उठाया और बीच पर आकर लोगों से इसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि यह फोन किसका है.

Medical ID की मदद से चला मालिक का पता

घर आने के बाद थियागो ने फोन के सूखने का इंतजार किया. इसके बाद जब उन्होंने चार्ज किया तो फोन सही तरीके से काम कर रहा था. उसके बाद उन्हें मेडिकल आईडी फीचर यूज करने का विचार आया. मेडिकल आईडी में आईफोन यूजर अपनी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारियां और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट स्टोर कर सकते हैं. इसे बिना किसी पासवर्ड के खोला जा सकता है. इस फीचर से थियागो असली मालिक तक पहुंचने में कामयाब हुए.

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट से किया संपर्क

थियागो ने मेडिकल आईडी में 'लव' नाम से सेव किए नंबर पर कॉन्टैक्ट किया तो उन्हें आईफोन के असली मालिक का पता चल गया. फोन का मालिक भी फोन मिलने की बात सुनकर हैरान रह गया था. उसने बताया कि नववर्ष संध्या के मौके पर यह फोन खो गया था. इतने दिन बाद अपने फोन को वापस पाकर उसका मालिक बेहद खुश हुआ.

ये भी पढ़ें-

चंदे के नाम पर गड़बड़ी कर रहे थे Apple कर्मचारी, लगभग 50 की नौकरियां गईं, कुछ भारतीय भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
ChatGPT हुआ अपडेट, अब यूजर्स को मिलेंगे और भी तेज जवाब
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Air Purifier खरीदते वक्त इन 3 बातों का रखें खास ध्यान
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
Reel बनाने के मिलेंगे 95 लाख रुपये, कहीं नहीं देखी होगी ऐसी Job
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?
डिजाइन से स्पेसिफिकेशन्स तक, Samsung Galaxy F70 5G में क्या मिलेगा नया?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget