एक्सप्लोरर

चंदे के नाम पर गड़बड़ी कर रहे थे Apple कर्मचारी, लगभग 50 की नौकरियां गईं, कुछ भारतीय भी शामिल

टेक कंपनी Apple ने लगभग 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. ये चंदे के नाम पर कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे. निकाले गए कर्मचारियों में से कुछ भारतीय भी बताए जा रहे हैं.

टेक दिग्गज Apple ने अपने लगभग 50 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. ये सभी कर्मचारी क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में काम कर रहे थे. इन सभी पर चंदे के नाम पर वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप है. निकाले गए कर्मचारियों में से 6 की पहचान सार्वजनिक की गई है और इनके खिलाफ वारंट जारी हो गए हैं. निकाले गए कुल कर्मचारियों में भारतीय भी शामिल हैं. हालांकि, अभी तक उनकी पहचान सामने नहीं आई है. 

चैरिटी के नाम पर हो रही थी गड़बड़

दरअसल, ऐपल एक मैचिंग ग्रांट्स प्रोग्राम चलाती है. यह एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी (CSR) गतिविधि है. इसमें ऐपल भी अपने कर्मचारियों के बराबर चैरिटी संगठनों में चंदा देती है. उदाहरण के तौर पर अगर ऐपल का कोई कर्मचारी किसी चैरिटी में 100 रुपये का दान देता है तो ऐपल भी उसी संगठन में 100 रुपये का दान अपनी तरफ से देती है. इसी प्रोग्राम का फायदा उठाकर कुछ कर्मचारी, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं, वित्तीय गड़बड़ी कर रहे थे.

कैसे हो रही थी गड़बड़ी?

दरअसल, कुछ कर्मचारी चैरिटी संगठनों के साथ मिलकर यह गड़बड़ी कर रहे थे. इसमें वो पहले किसी संगठन को बढ़ा-चढ़ाकर चंदा देते. जब उतना ही चंदा ऐपल की तरफ से उस संगठन को मिल जाता तो वो हेरफेर कर अपना दिया हुआ चंदा वापस ले लेते थे. कथित तौर पर भारतीय कर्मचारी इसके लिए कुछ तेलुगु चैरिटी संगठनों के साथ मिलकर यह गड़बड़ी कर रहे थे. अगर ये आरोप सही पाए जाते हैं तो कॉर्पोरेट नीतियों के साथ-साथ ये अमेरिका के टैक्स कानूनों का भी उल्लंघन है. इस टैक्स चोरी के तौर पर देखा जाएगा.

इन कर्मचारियों की पहचान हुई

अभी तक इस मामले में 6 आरोपी कर्मचारियों की पहचान सार्वजनिक की गई है. इनमें 37 वर्षीय Siu Kei, 34 वर्षीय Yathei, 35 वर्षीय Yat C, 38 वर्षीय Wentao, 39 वर्षीय Lichao Ni और 31 वर्षीय Zheng Chang शामिल हैं. अभी तक गड़बड़ी में कथित तौर पर शामिल भारतीय कर्मचारियों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-

इन Windows यूजर्स पर हैकर्स की नजर, हो सकता है बड़ा साइबर अटैक, तुरंत कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च
स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले का नया अंदाज, Lava Aura Curve भारत में लॉन्च

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
Embed widget