एक्सप्लोरर

Apple ने रोलआउट किया iOS 17.4 अपडेट, देखें नए फीचर्स की लिस्ट

iOS 17.4: एप्पल के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर iOS 17.4 का इंतजार अब खत्म हो चुका है. इस नए अपडेट के साथ यूज़र्स को बहुत सारे नए फीचर्स को यूज़ करने का मौका मिलेगा.

Apple: एप्पल यूज़र्स के लिए एक नई खुशखबरी आई है. कंपनी ने अपने एलिजिबल आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) में iOS 17.4 और iPadOS 17.4 को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. एप्पल के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कई बड़े बदलाव जैसे आईफोन पर अल्टरनेटिव ऐप मार्केट्स का आना, बैंक और पेमेंट प्रोवाइडर्स के लिए एनएफसी एक्सेस किए गए हैं.

हालांकि, ये बदलाव सिर्फ ईयू (EU) यानी यूरोपियन यूज़र्स के लिए ही लागू किए गए हैं. एप्पल ने अपने नए अपडेट में यूरोपियन यूज़र्स के लिए कुछ अतिरिक्त बदलाव किए हैं, जबकि बाकी बदलाव या नए फीचर्स आईफोन के सभी यूज़र्स के लिए किए गए हैं.

एप्पल डिवाइस में आए नए इमोजी

एप्पल ने लेटेस्ट अपडेट के साथ  नए मशरूम, नींबू, फ़ीनिक्स, टूटी हुई चेन और हाथ मिलाते हुए इमोजी को अपने सॉफ्टवेयर में जोड़ा है, जिसका इस्तेमाल आईफोन या आईपैड यूज़र्स अपने फोन को अपडेट करने के बाद कर पाएंगे. इसके अलावा इस लेटेस्ट अपडेट के बाद iPhone 15 सीरीज के यूज़र्स बैटरी साइकिल काउंट, मैन्यूफैक्चर डेट, और बैटरी हेल्थ सेक्शन के अंदर बहुत सारे नए फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे.

स्टोल डिवाइस प्रोटेक्शन

इसके अलावा एप्पल ने स्टोल डिवाइस प्रोटेक्शन (चोरी हुए डिवाइस को बचाने) के अंदर एक नया विकल्प जोड़ा है. यह नया फीचर सभी लोकेशन पर डिवाइस की सिक्योरिटी को बढ़ाने का काम करता है. अगर आपका डिवाइस चोरी हो जाता है और किसी नई लोकेशन पर इस्तेमाल किया जाता है, तो स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन का नया फीचर किसी भी खास जानकारी जैसे एप्पल आईडी, पासवर्ड्स को किसी भी तरह से बदलने या उसका एक्सेस लेने नहीं देगा.

नए अपडेट में मिलेगा ट्रांसक्रिप्ट फीचर

इस नए अपडेट में ट्रांसक्रिप्ट करने वाला एक नया फीचर भी जोड़ा गया है. यह यूज़र्स को अंग्रेजी, जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश में ऑडियो के साथ सिंक किए गए टेक्स्ट के साथ पॉडकास्ट सुनने का मौका देता है. इस टेस्क्ट वाले एपिसोड में टेक्सट को पूरा पढ़ा जा सकता है, किसी एक शब्द या वाक्य को खोजा जा सकता है. पॉडकास्ट को किसी खास जगह से चलाने के लिए उस टेक्स्ट को टैप किया जा सकता है.

इसके अलावा यूज़र्स टेक्स्ट साइज़, कॉन्ट्रास्ट बढ़ाना और वॉयस ओवर जैसी सुविधाओं का भी फायदा उठा सकते हैं. इसके अलावा एप्पल असिस्टेंट सिरी में बहुत सारी नई क्षमताओं को शामिल किया गया है. अब सिरी इनकमिंग कॉल का किसी भी समर्थित भाषा में ऐलान कर सकती है.

इन कुछ नए फीचर्स को जोड़ने के अलावा एप्पल ने अपने नए अपडेट के साथ कुछ पुराने फीचर्स में सुधार भी किया है. इसके अलावा कुछ खास फीचर्स ऐसे हैं, जो सिर्फ यूरोपियन संग के यूज़र्स के लिए पेश किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

Realme 12 और Realme 12 Plus 5G हुए लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर ऑफर्स तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Room Heater: सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
सर्दियों की हो चुकी दस्तक, जान लें कौन-सा रूम हीटर देगा सही राहत
Immersion Rod Power Consumption: 1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
1 घंटा चलने पर कितनी बिजली खाती है आपकी इमर्शन रॉड, जानें गणित
Why Phone Off In Flight: फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?
फ्लाइट में क्यों ऑफ करवा दिए जाते हैं फोन, अगर ऑन किया तो क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget