एक्सप्लोरर

iOS 14: टॉप फीचर्स, रिलीज तारीख और क्या है स्पेशल, यहां जानें सबकुछ

होम स्क्रीन पर अब यूजर्स को नए विजेट्स मिलेंगे जिसे आप किसी भी साइज में अपने होम स्क्रीन पर रख सकते हैं. आईओएस 14 की मदद से अब आप फेसटाइम और इनकमिंग कॉल्स को नोटिफिकेशन के रूप में देख पाएंगे. एपल यूजर्स के लिए ट्रांस्लेट फीचर भी लेकर आया है.

एपल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस यानी की WWDC 2020 में पिछली रात काफी नई चीजों का एलान किया गया. इसमें से कुछ मुख्य एलान थे, iOS, iPadOS, MacOS, WatchOS और दूसरी नई चीजें. इससे पहले ये अफवाहें थी कि एपल आईओएस का नाम बदलकर आईफोनओएस कर देगा लेकिन ऐशा कुछ नहीं हुआ और एपल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम आईओएस ही रखा.

एपल ने अपने कीनोट में आईओएस 14 का एलान किया जो आपके फोन चलाने के अनुभव को और शानदार बनाएगा और वो भी कई सारे नए बेहतरीन फीचर्स के साथ. तो चलिए जानते हैं कि आईओएस 14 में आपके लिए क्या है खास.

टॉप फीचर्स

1. होम स्क्रीन पर अब यूजर्स को नए विजेट्स मिलेंगे जिसे आप किसी भी साइज में अपने हम स्क्रीन पर रख सकते हैं. इसकी मदद से आप एक साथ कई जानकारी ले सकते हैं. आईओएस 14 की मदद से यूजर्स विजेट्स का स्मार्ट स्टैक बना सकते हैं और समय, लोकेशन और एक्टिविटी की मदद से उसका इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं उसे कस्टमाइज भी किया जा सकता है.

2. एप लाइब्रेरी की मदद से आप एप्स को एक साथ रख सकते हैं जिससे आपको एप्स के इस्तेमाल में आसानी होगी.

3. यूजर्स को जिस फीचर का सबसे ज्यादा इंतजार था एपल ने आखिरकार उसे दे ही दिया. आईओएस 14 की मदद से अब आप फेसटाइम और इनकमिंग कॉल्स को नोटिफिकेशन के रूप में देख पाएंगे. इससे आप जो काम कर रहे हैं उसमें रुकावट नहीं आएगी.

4. आईफोन यूजर्स को अब पिक्चर इन पिक्चर सपोर्ट भी मिल रहा है. इससे आप वीडियो देखते देखते फेसटाइम कर सकते हैं.

5. मैसेज भी आपको बदल नजर आएगा. अब आप किसी भी चैट को पिन कर पाएंगे. अब आप चैट्स को कस्टमाइज कर पाएंगे यानी की तस्वीर और इमोजी को ग्रुप फोटो के रूप में लगा पाएंगे.

6. मिमोजी में भी यूजर्स को बदलाव देखने को मिलेगा. यहां हेयरस्टाइल, फेस कवरिंग और दूसरी चीजों में बदलाव किया गया है.

7. एपल यूजर्स के लिए ट्रांस्लेट फीचर भी लेकर आया है. इससे पहले 11 अलग भाषाओं में टेक्स्ट व्यॉस को ट्रांस्लेट कर पाएंगे. यहां आपको एक ऑन डिवाइस मोड भी मिलेगा जिसे आप एप को ऑफलाइन रख पाएंगे.

8. नया मैप्स ऑप्शन- अब आपको साइकिल डायरेक्शन, इलेक्ट्रिक गाड़ी का रास्ता नजर आएगा. इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए आप मैप्स में चार्जिंग स्टेशन देख पाएंगे.

9. सिरी अब नए ऑडियो मैसेज भेज पाएगी. कीबोर्ड डिक्टेशन की मदद से अब मैसेज, नोट्स और मेल पढ़ पाएगी.

10. एयरपॉड्स अब ऑटोमैटिक डिवाइस स्विचिंग के साथ एपल डिवाइस के बीच बिना किसी बदलाव के स्विच कर सकते हैं. Apple ने AirPods Pro को थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए डायनेमिक हेड ट्रैकिंग के साथ स्पेसियल ऑडियो भी पेश किया.

11. एपल डिजिटल कार कीज़ लेकर आया है. इशकी मदद से यूजर्स अपने आईफोन और एपल वॉच की मदद से अपने कार को चालू या बंद कर सकते हैं. डिजिटल कार कीज़ की मैसेज की मदद से शेयर किया जा सकता है तो वहीं खो जाने के बाद इसे आइक्लाउड की मदद से डिसेबल किया जा सकता है.

कब होगा iOS 14 रिलीज

अभी के लिए एपल ने सिर्फ आईओएस 14 का ही एलान किया है. आईओएस 14 का डेवलपर प्रिव्यू अभी सिर्फ एपल डेवलपर प्रोग्राम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. तो वहीं अगले हफ्ते से यूजर्स पब्लिक बीटा का इस्तेमाल कर पाऐंगे. आईओएस 14 आईफोन 6s और उससे ऊपर के मॉडल्स के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

80% तक खराब हो चुकी iPhone की बैटरी? बेचने से पहले जान लें कितनी होगी फोन की Resale Value
80% तक खराब हो चुकी iPhone की बैटरी? बेचने से पहले जान लें कितनी होगी फोन की Resale Value
Open AI Revenue Model: ChatGPT से कितना कमाता है OpenAI, एक सवाल पूछने पर कितनी होती है इनकम?
ChatGPT से कितना कमाता है OpenAI, एक सवाल पूछने पर कितनी होती है इनकम?
Cheap Charger Side Effects: सस्ते चार्जर से क्यों खराब हो जाता है मोबाइल, जानें कहां आती है दिक्कत?
सस्ते चार्जर से क्यों खराब हो जाता है मोबाइल, जानें कहां आती है दिक्कत?
अगर 1 साल तक फोन नहीं किया Restart तो क्या होगा? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
अगर 1 साल तक फोन नहीं किया Restart तो क्या होगा? सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Ram Mandir Donation Scam | Chanda Chori | Sandeep Chaudhary: रामलला के खजाने पर किसने मारी सेंध?
Ram Mandir Daan Chori | Ayodhya | Shastrarth: रामलला के दरबार में किसने की आस्था से सौदेबाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पूरी, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच पूरी, 6 दिन में 150 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, क्या कुछ मिला?
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे तेज फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ा
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
NEET री-एग्जाम से पहले एक और स्टूडेंट ने किया सुसाइड, हैदराबाद में 20 साल की सना ने लगाई फांसी
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
'देऊळ बंद 2' के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो
International Yoga Day 2026: 'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
'योग की ताकत पूरी दुनिया को जोड़ रही है', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बंगाल की धरती से PM मोदी का संदेश
धान की नर्सरी तैयार करते वक्त कर लेंगे ये काम तो आधी हो जाएगी फसल की लागत, जान लीजिए जुगाड़
धान की नर्सरी तैयार करते वक्त कर लेंगे ये काम तो आधी हो जाएगी फसल की लागत, जान लीजिए जुगाड़
Sunset Eclipse 2026: कैमरे में कैद करने को तरसेंगे लोग, आसमान में मचेगा गदर, जानें कहां दिखेगा जादुई नजारा?
कैमरे में कैद करने को तरसेंगे लोग, आसमान में मचेगा गदर, जानें कहां दिखेगा जादुई नजारा?
Embed widget