एक्सप्लोरर

मोबाइल में नेट स्लो चल रहा है तो ये काम कर लीजिए, फिर ऐसे भागेगा पूछो मत

 मोबाइल पर इंटरनेट अगर स्लो चलता है तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप इसे ठीक कर सकते हैं.

देश में तेजी से 5G नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. रिलायंस जियो का 5G नेटवर्क 80 से ज्यादा शहरों में पहुंच चुका है तो वहीं, भारतीय एयरटेल भी 50 शहर अब तक कवर कर चुका है. एक तरफ जहां लोग 5जी इंटरनेट का मजा उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं जो मोबाइल फोन में स्लो इंटरनेट या सही इंटरनेट कनेक्टिविटी न मिल पाने की वजह से परेशान हैं. अगर आपको भी ये समस्या आ रही है तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप इंटरनेट स्पीड या कनेक्टिविटी को बेहतर कर सकते हैं.

जब भी आपके मोबाइल फोन में नेट काम न करें या स्लो नेट चले तो सबसे बेसिक काम जो आप कर सकते हैं वह है मोबाइल को स्विच ऑफ कर दोबारा ऑन करना. यदि फिर भी इंटरनेट काम नहीं करता तो आप ये टिप्स अपना सकते हैं.

एयरप्लेन मोड

पहले जब स्मार्टफोन में रिमूवेबल बैटरी मिलती थी तो तब यदि अगर किसी व्यक्ति को स्लो इंटरनेट की समस्या आती थी तो वह मोबाइल फोन की बैटरी निकाल कर उसे फिर लगाते थे. लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है. इसलिए आप इंटरनेट स्पीड को बेहतर करने के लिए एक बार अपने फोन को एयरप्लेन मोड में डालें और उसे रीस्टार्ट करें. कई बार ऐसा करने से इंटरनेट स्पीड अच्छी हो जाती है और समस्या नहीं आती.

सिम कार्ड को लगाएं दोबारा

अगर फिर भी इंटरनेट काम नहीं कर रहा है या स्लो चल रहा है तो एक बार आप मोबाइल फोन से सिम कार्ड को निकाले और कुछ समय इंतजार कर इसे दोबारा लगाएं. ये ट्रिक भी इंटरनेट स्पीड को ठीक करने में मदद करती है. इस तरीके से आपका मोबाइल नेटवर्क को दोबारा खोजता है और अच्छी कनेक्टिविटी के साथ कनेक्ट होता है.

दूसरे नेटवर्क पर करें स्विच

अगर आप अपने स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड यूज करते हैं तो आप नेटवर्क को स्विच कर सकते हैं. जिस सिम कार्ड पर नेटवर्क कनेक्शन अच्छे हैं आप उसका डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं. इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस सिम कार्ड पर आप इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं उसे हमेशा सिम कार्ड की पहली ट्रे में लगाएं. यानि सिम स्लॉट 1 में. 

फोन को रखे अपडेट

कई बार लोग मोबाइल फोन में आ रहे सॉफ्टवेयर अपडेट को इग्नोर करते हैं जिसके चलते इंटरनेट कनेक्टिविटी स्लो हो जाती है. इससे बचने के लिए हमेशा मोबाइल को अपडेट रखें क्योंकि समय-समय पर मोबाइल कंपनियां नेटवर्क को बूस्ट करने के लिए अपडेट लाते रहती हैं.

डेली लिमिट को करें चेक

इन दिनों हर टेलीकॉम ऑपरेटर लोगों को हर दिन कुछ डेटा इस्तेमाल करने की छूट देता है. हर पैक के हिसाब से लोगों को अलग-अलग डेटा लिमिट हर दिन के लिए मिलती है. कई बार दिन भर का डेटा खत्म हो चुका होता है जिसके चलते भी इंटरनेट स्पीड स्लो हो जाती है. ऐसे में आप अपनी डेली लिमिट को भी जरूर चेक करें. अगर डेली लिमिट खत्म हो गई है तो आप दूसरा रिचार्ज प्लान हाई स्पीड इंटरनेट चलाने के लिए कर सकते हैं.

 इन सब तरीकों से भी अगर आपका इंटरनेट अच्छे से नहीं चलता है तो इसके बाद आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क साधना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपके सिम कार्ड या एरिया के नेटवर्क में कुछ समस्या हो जिसका समाधान सर्विस प्रोवाइडर ही कर सकता है.

यह भी पढ़ें: 2023 की सबसे बड़ी सस्ती डील, 50% से ज्यादा डिस्काउंट पर खरीदें ये शानदार स्मार्ट टीवी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
क्या फोन को बार-बार Restart करना चाहिए? जानें क्या होता है फायदा
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
WhatsApp में जल्द मिलेंगे नए Themes और Wallpapers! अब और बेहतर होगी चैटिंग
Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
Phone Cache का काम क्या है, जानें कब हटाना सही?
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें
फोन खरीदने जा रहे हैं? दुकान पर पहुंचते ही ये 7 टेस्ट जरूर कर लें

वीडियोज

Sansani : रफ्तार के जुनून में मौत को दावत ! | Greater Noida | Hit And Run Case
DU छात्र संघ चुनाव में ABVP का परचम
Gen Z के बीच ABVP का दबदबा..जीत से क्या निकले मायने?
DUSU Election Results: ABVP की जीत, NSUI का खाता भी नहीं खुला..Gen Z के मूड के मायने क्या?
Sandeep Chaudhary: 2027 की बयार...शिक्षा, परीक्षा, रोजगार! विश्लेषकों का विश्लेषण | GEN-Z | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
UGC रोलबैक को लेकर जेपी नड्डा से मिले सवर्ण नेता, महापंचायत पर बड़ा फैसला
IIT बॉम्बे के छात्र ने क्यों की आत्महत्या? पिता ने प्रोफेसर पर लगाया आरोप
' IIT बॉम्बे के प्रोफेसर ने दी जातिसूचक गाली', मृत छात्र के पिता का आरोप
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
अजीत अगरकर की कहानी में नया पहलू, रोहित-लक्ष्मण पर हैरतअंगेज खुलासा
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
'बिग बॉस 9' करने को तैयार नहीं थीं नोरा फतेही, फिर मेकर्स के सामने रखी ये शर्त
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
PM मोदी ने पायल मेहता के निधन पर जताया दुख, कहा- 'राष्ट्रीय मुद्दों की समझ...'
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
कर्नाटक में तुलु बनी दूसरी आधिकारिक भाषा, बेंगलुरु की जगह मंगलुरु में कैबिनेट बैठक
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
EV की सर्विस में न भूलें ये 5 काम, वरना घट सकती है Range
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
डाक विभाग में 23000 नौकरियां, 10वीं पास 21 सितंबर करें आवेदन 
Embed widget