एक्सप्लोरर

96Wh फास्ट चार्जिंग वाले Infinix के इन चार लैपटॉप की सेल शुरू, बस इतनी है शुरुआती कीमत

इंफिनिक्स जीरो बुक सीरीज में चार लैपटॉप को पेश किया गया है, जिसमें जीरो बुक Core i5, जीरो बुक i7, जीरो बुक Ultra Core i9 और जीरो बुक Ultra Core i9 शामिल हैं.

Infinix Zero Book Series : इंफिनिक्स ने पिछले महीने यानी जनवरी 2023 में अपनी इंफिनिक्स जीरो बुक सीरीज को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. सीरीज लॉन्च हो चुकी थी, हालांकि अभी तक इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई थी, लेकिन अब इस शानदार सीरीज की बिक्री शुरू हो चुकी है. भारत के लोग इस सीरीज के लैपटॉप को अपने घर ला सकते हैं. लैपटॉप सीरीज 12 वीं पीढ़ी के इंटेल प्रोसेसर के साथ आती है और इसमें आइरिस एक्स इंटीग्रेटेड जीपीयू दिया गया है. खास फीचर में ओवरबूस्ट स्विच शामिल है. आइए आपको सीरीज के फीचर, बिक्री और कीमत सभी की जानकारी बताते हैं.
 
इंफिनिक्स जीरो बुक सीरीज की पहली सेल
इंफिनिक्स जीरो बुक सीरीज में चार लैपटॉप को पेश किया गया है, जिसमें Infinix Zero Book Core i5,
 Infinix Zero Book i7, Infinix Zero Book Ultra Core i9 और  Infinix Zero Book Ultra Core i9 शामिल हैं. जीरो बुक सीरीज को केवल ग्रे रंग में पेश किया गया है. अगर आप इस सीरीज के लैपटॉप को खरीदना चाहते हैं तो आपको फ्लिपकार्ट पर जाना होगा. सेल भी आज (3 फरवरी 2023) दोपहर 12 बजे से प्लेटफार्म पर शुरू हो चुकी है. सीरीज के लैपटॉप की कीमत इस प्रकार है.

  • Infinix Zero Book Core i5 - 49,990 रुपये
  • Infinix Zero Book i7 - 64,990 रुपये
  • Infinix Zero Book Ultra Core i9 - 79,990 रुपये
  • Infinix Zero Book Ultra Core i9 - 84,990 रुपये

इनफिनिक्स जीरो बुक सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

  • रेजोल्यूशन : 1080 x 1920 पिक्सल के फुल-एचडी रेजोल्यूशन (सभी लैपटॉप के लिए)
  • डिस्प्ले : 15.6 इंच की आईपीएस डिस्प्ले (सभी लैपटॉप के लिए)
  • पीक ब्राइटनेस :  400 निट्स, 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट और 72 परसेंट NTSC कलर स्पेस
  • सिक्योरिटी : फिंगरप्रिंट सेंसर
  • Zero Book का प्रोसेसर : Intel Core i5-12500H और Core i7-12700H और दोनों को 16GB LPDR5 रैम और 512GB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज 
  • Zero Book अल्ट्रा का प्रोसेसर : इंटेल कोर i9-12900H प्रोसेसर
  • जीरो बुक अल्ट्रा 2 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है, जिसमें  16GB/32GB LPDDR5 रैम और 512GB/1TB NVMe PCIe 4.0 SSD स्टोरेज शामिल है. 
  • बैटरी :  96Wh फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 70Wh की बैटरी 

सभी लैपटॉप में एक बैकलिट एलईडी कीबोर्ड दिया गया है. लैपटॉप में आपको विंडोज 11 ओएस मिलता है.  कनेक्टिविटी के लिए लाइनअप में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.2 है. सीरीज़ मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आती है. इसमें पीछे मीटियोराइट फेज डिजाइन है, और जब लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं तो बैक पर जीरो की ब्रांडिंग चमकती है.

सैमसंग के लैपटॉप 1 फरवरी को हुए लॉन्च
सैमसंग ने इस साल का अपना सबसे बड़ा 'सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2023 इवेंट' सैन फ्रांसिस्को में किया. इस इवेंट में कंपनी ने शानदार पांच लैपटॉप लॉन्च किए हैं. ये सभी लैपटॉप गैलेक्सी बुक 3 सीरीज के तहत आते हैं. 

यह भी पढ़ें - सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्टेड प्रोसेसर होने के बावजूद भी Samsung Galaxy S23 में क्यों नहीं है ये फीचर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Redmi 17C से OnePlus N6x तक, किस फोन में मिलती है बेहतर टेक्नोलॉजी?
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
Earbuds खरीदने का सही समय! 5-7 हजार के अंदर ये मॉडल हैं खास
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
AI खतरे पर अलर्ट, OpenAI से सॉफ्टबैंक तक उठी न्यूक्लियर लेवल सुरक्षा की मांग
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?
OPPO F35 Series लॉन्च, 8,000mAh बैटरी से 144Hz AMOLED तक क्या है खास?

वीडियोज

Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश कुमार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी? | BJP | Congress | ABP
Supreme Court on Gyanesh Kumar: विपक्ष Vs ज्ञानेश, अंतिम फैसला अभी है शेष! | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
गैर जाटव दलित, गैर यादव OBC…, यूपी चुनाव से पहले BJP ने चला 'तुरुप का इक्का'!
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
चुनाव आयोग को SC के नोटिस पर बोले फारूक अब्दुल्ला, 'मुझे खुशी है कि...'
Drishyam 3 BO Day 4: 'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
'दृश्यम 3' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास? जानें पहले सोमवार का कलेक्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, अचानक बदला कप्तान; इस दिग्गज से छिनी कमान
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
‘काला सागर हो या खाड़ी, हमें...’, नाविकों पर हमले पर जयशंकर की दो टूक
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
INDIA गठबंधन के मार्च से AAP की दूरी, क्या करेंगे एमके स्टालिन? कांग्रेस ने दिया अपडेट
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने कूड़े के पहाड़ के साथ क्यों ली सेल्फी? बोलीं- 'ये आखिरी...'
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
एक दिन में कितना प्रोटीन जरूरी, उम्र के हिसाब से जानें यहां
Embed widget