एक्सप्लोरर

भारत में सर्विस लॉन्च करने से पहले Starlink को करना होगा यह काम, सरकार ने रखी शर्त

भारत में अपनी सर्विस लॉन्च करने को तैयार Starlink के सामने सरकार ने कंट्रोल सेंटर खोलने की शर्त रखी है. इस पर कंपनी ने कहा है कि वह सरकार की चिंताओं का समाधान करेगी.

Starlink In India: भारत में एंट्री को तैयार Starlink के सामने सरकार ने एक बड़ी शर्त रखी है. सरकार ने अमेरिकी कंपनी को भारत में कंट्रोल सेंटर खोलने को कहा है. बता दें कि Elon Musk की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मुहैया करवाती है और भारत में इसने Jio और Airtel के साथ पार्टनरशिप की है. इसके बाद उम्मीद जगी है कि भारत में जल्द ही अमेरिकी कंपनी को अपनी सर्विस शुरू करने के लिए हरी झंडी मिलने वाली है. 

कंट्रोल सेंटर क्यों चाहती है सरकार?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संवेदनशील इलाकों में जरूरत पड़ने पर सर्विस को सस्पेंड या बंद करने के लिए सरकार ने स्टारलिंक को भारत में कंट्रोल सेंटर खोलने को कहा है. सरकार का मानना है कि इससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी. अगर जरूरत पड़ती है तो सर्विस के सस्पेंशन या बंद करने के लिए कंपनी के अमेरिकी हेडक्वार्टर में संपर्क नहीं किया जा सकता. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने भी जरूरत पड़ने पर आधिकारिक जरियों से स्टारलिंक के सिस्टम पर कॉल इंटरसेप्ट करने की इजाजत मांगी है.

इन शर्तों पर स्टारलिंक का क्या कहना है?

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि स्टारलिंक ने भारत सरकार को आश्वस्त किया है कि वह इन चिंताओं का समाधान करेगी. बता दें कि भारत के टेलीकॉम कानूनों के तहत पब्लिक इमरजेंसी, आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा आदि के मामलों में केंद्र और राज्य सरकार किसी टेलीकॉम सर्विस या नेटवर्क का टेंपरेरी कंट्रोल ले सकती है.

रिमोट इलाकों में कनेक्टिविटी के लिए काम आएगी स्टारलिंक

जियो और एयरटेल, दोनों ने ही इसी हफ्ते स्टारलिंक के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि ये कंपनियां उन इलाकों में स्टारलिंक की सर्विस देगी, जहां अभी तक मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचा है. इससे न केवल रिमोट और ग्रामीण इलाकों को कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि वहां के बिजनेस और एंटरप्राइजेज को भी कनेक्टिविटी न होने की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

देशभर में फैला 5G का जाल, 776 में से इतने जिलों में मिल रही हाई-स्पीड कनेक्टिविटी, सरकार ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Film And TV Serial Difference : फिल्म और सीरियल क्यों दिखते हैं अलग, क्या है इसके पीछे का साइंस?
फिल्म और सीरियल क्यों दिखते हैं अलग, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या है हाइब्रिड सीलिंग फैन? जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम
क्या है हाइब्रिड सीलिंग फैन? जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम
ChatGPT For Teens: ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?
ChatGpt ने लॉन्च किया Teen वर्जन, क्या है इसमें खास?
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget