एक्सप्लोरर

IMC 2023: 2022 में सबसे तेज 5G लॉन्‍च देखकर दुनिया हुई हतप्रभ, 6G में भी बनेंगे लीडर- पीएम मोदी

India Mobile Congress 2023 : पीएम ने कहा 2014 में हम देश में मोबाइल इंपोर्ट करते थे, लेकिन आज मोबाइल एक्सपोर्ट करते हैं. उन्‍होंने बताया कि गूगल ने घोषणा की है कि वो अपने Pixel फोन भारत में बनाएगी.

India Mobile Congress 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान के भारत मंडपम में 7वीं भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 का उद्घाटन किया.  कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 2जी स्पेक्ट्रम का नाम लेकर चुटकी भी ली. साथ ही पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी के जरिए भविष्य की प्रगति पर लोगों को ध्यान आकर्षित किया.

शैक्षणिक संस्थानों को 100 5जी यूज केस लैब्स प्रदान की

प्रधानमंत्री मोदी ने ने 100 5जी यूज केस लैब्स शैक्षणिक संस्थानों को प्रदान की, इन लैब्स के जरिए ड्रोन, 5G और 6G टेक्नोलॉजी के विकास में मदद करेंगी. इन लैब्स के जरिए आत्मनिर्भर भारत की प्रगति सुगम होगी. साथ ही भारत का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आसान होगा.

 

 

India Mobile Congress 2023 पीएम ने कही ये बात

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा कि, जब हम फ्यूचर की बात करते थे, तो अगला दशक या अगली शताब्दी की बात की जाती थी, लेकिन टेक्नोलॉजी के विकास से अब ये बात कुछ ही दिनों में पूरी हो जाती है. पीएम ने कहा आने वाला समय बिलकुल ही अलग होगा, उन्होंने कहा कि देश की भावी पीढ़ी देश की टेक इंडस्ट्री को लीड कर रही है, जो अच्छी बात है. पीएम ने बताया कि, देश में दुनिया के मुकाबले 5G टेक्नोलॉजी सबसे तेज रोल आउट हुई है, इसके बावजूद हम रुके नहीं है. 

सेमीकंडक्‍टर के लिए 8000 करोड़ की PLI स्कीम चलाई

प्रधानमंत्री ने बताया कि देश में सेमीकंडक्‍टर चिप की मांग को पूरा करने के लिए सरकार ने 8000 करोड़ रुपये की पीएलआई स्कीम चलाई है, जिसमें दुनिया की कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर सेमीकंडक्‍टर चिप बना रही हैं. भारतनेट ने 2 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा. 75 लाख गरीब बच्चों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ा. किसी भी क्षेत्र से हमारे युवा जितना ज्यादा जुड़ेंगे फायदा उतना ज्यादा होगा.

साइबर सिक्योरिटी के लिया तैयार हो इंफ्रास्ट्रक्चर

पीएम ने बताया कि देश में साइबर सिक्योरिटी के लिए काम किया जा रहा है, उन्होंने बताया कि G20 की बैठक में दुनिया के लिए साइबर सिक्योरिटी पर चर्चा की गई, जिसमें हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर को सुरक्षित रखने पर विचार विमर्श किया गया, उन्होंने कहा कि सोसायटी को सुरक्षित करने के लिए टेक्नोलॉजी को भी सुरक्षित बनाना होगा.  भारत के युवा थॉट लीडर है जिन्हें दुनिया फॉलो करती है, हम यूपीआई में थॉट लीडर हैं, जिसे पूरी दुनिया फॉलो कर रही है, उन्होंने कहा कि हमें टेक्नोलॉजी का भी थॉट लीडर बनना होगा. इसके लिए उन्होंने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के सदस्यों को काम करने के लिए प्रेरित किया.

अश्विनी वैष्णव ने बताई टेलीकॉम सेक्टर की प्रगति

IT मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने अपनी स्पीच में टेलीकॉम को 'डिजिटल इंडिया' का गेटवे बताया. उन्होंने कहा, 'भारत में बने टेलीकॉम उपकरणों का 70 से ज्यादा देशों में एक्पसोर्ट किया जा रहा है पिछले साल 90,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल एक्सपोर्ट किए गए.' वैष्णव के मुताबिक, '10 साल पहले 98% मोबाइल इंपोर्ट होते थे, आज 98% मोबाइल मेड इन इंडिया हैं. दूसरी तरफ दुनिया की सबसे सस्ती डेटा सर्विस भी भारत में ही उपलब्ध है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
मधुमक्खी के छत्ते से आया आइडिया लाएगा क्रांति! सोलर पैनल की परफॉर्मेंस हुई जबरदस्त
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget